• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई क्रेटा और अल्कजार एडवेंचर एडिशन का टीज़र हुआ जारी

    टीज़र से पता चला है कि हुंडई क्रेटा और अल्कजार एडवेंचर एडिशन में एक्सटर वाला नया रेंजर खाकी एक्सटीरियर कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ दिया जाएगा

    स्तुति
    स्तुति
    published on अगस्त 04, 2023 18:34 ist
    info icon
    published onAug 04, 2023 18:34 IST
    last updated onAug 04, 2023 18:34 IST
    3K Views
    • Write a कमेंट

     Hyundai Creta and Alcazar Adventure edition teased

    • हुंडई क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर एडिशन जल्द लॉन्च किए जाने वाले हैं।
    • यह क्रेटा का दूसरा स्पेशल एडिशन होगा, जबकि अल्कजार का पहला स्पेशल एडिशन होगा।
    • एक्सटीरियर पर इनमें ब्लैक एलिमेंट्स और 'एडवेंचर एडिशन' बैजिंग मिलेगी।
    • इन दोनों कारों में 10.25-इंच टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स कॉमन मिलेंगे।
    • इनमें कोई मेकेनिकल बदलाव शायद ही किए जाएंगे। वर्तमान में इन दोनों कारों में पेट्रोल, टर्बो पेट्रोल (केवल अल्कजार) और डीजल इंजन ऑप्शंस मिलते हैं।
    • भारत में क्रेटा और अल्कजार की कीमत 10.87 लाख रुपये से 21.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

    हुंडई क्रेटा और अल्कजार के एडवेंचर एडिशन भारत में जल्द लॉन्च किए जाने वाले हैं। अब इन दोनों एसयूवी कारों के स्पेशल एडिशन मॉडल का टीज़र सामने आ गया है। यह भारत में क्रेटा का दूसरा स्पेशल एडिशन होगा, जबकि अल्कजार में ऐसा ट्रीटमेंट पहली बार मिलेगा।

    टीज़र से क्या हुआ है खुलासा?

    Hyundai Creta and Alcazar Adventure edition teased
    Hyundai Creta and Alcazar Adventure edition teased

    तस्वीरों और वीडियो में इन दोनों एसयूवी कार पर एक्सटर एसयूवी वाली ही 'रेंजर खाकी' कलर फिनिशिंग (ब्लैक रूफ के साथ) नज़र आई है। हुंडई ने इन दोनों एसयूवी कारों के एडवेंचर एडिशन में से क्रोम एलिमेंट हटा दिए हैं, जबकि एक्सटीरियर पर इसमें 'एडवेंचर एडिशन' बैजिंग दी गई है।

    केबिन व फीचर अपडेट

     

     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Hyundai India (@hyundaiindia)

    जारी हुए नए टीज़र में क्रेटा और अल्कजार स्पेशल एडिशन का केबिन नज़र नहीं आया है। उम्मीद है कि इन दोनों कारों के इंटीरियर में एक्सटर की तरह ही ग्रीन एक्सेंट्स के साथ ऑल-ब्लैक कलर थीम दी जा सकती है।

    इन दोनों एसयूवी कारों में 10.25-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और क्रूज़ कंट्रोल जैसे फीचर्स कॉमन मिलेंगे। सुरक्षा के लिए इनमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), रियर पार्किंग कैमरा और आइएसोफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    इंजन अपडेट्स

    क्रेटा और अल्कजार स्पेशल एडिशन के पावरट्रेन ऑप्शंस में बदलाव शायद ही किए जाएंगे। वर्तमान में क्रेटा कार में 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन (6-स्पीड एमटी और सीवीटी के साथ) और डीजल इंजन (6-स्पीड एमटी और एटी) ऑप्शंस मिलते हैं, जबकि थ्री-रो एसयूवी अल्कजार में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (6-स्पीड एमटी और 7-स्पीड डीसीटी) के साथ क्रेटा वाला ही डीजल इंजन दिया गया है।

    संभावित कीमत

    Hyundai Creta and Alcazar

    क्रेटा और अल्कजार स्पेशल एडिशन की कीमत मौजूदा पेट्रोल और डीजल मॉडल्स के मुकबले थोड़ी ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में क्रेटा की कीमत 10.87 लाख रुपये से 19.20 लाख रुपये के बीच है, जबकि 3-रो एसयूवी अल्कजार की प्राइस 16.77 लाख रुपये से शुरू होकर 21.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) तक जाती है।

    क्रेटा एडवेंचर एडिशन का सीधा मुकाबला स्कोडा कुशाक और फोक्सवैगन टाइगन के मैट एडिशन से रहेगा, जबकि अल्कजार स्पेशल एडिशन का कंपेरिजन टाटा सफारी के रेड डार्क और एडवेंचर एडिशन से होगा।

    यह भी देखेंः हुंडई क्रेटा ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई क्रेटा 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on हुंडई क्रेटा 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है