• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    होंडा डब्ल्यूआर-वी में आएगा एडवांस सिस्टम, मिलेंगे लाइव ट्रैफिक अपडेट

    फेसलिफ्ट सिटी से होंडा ने इस नए इंफोटेंमेंट सिस्टम को देने की शुरुआत की है...

    रौनक
    रौनक
    published on फरवरी 15, 2017 16:44 ist
    info icon
    published onFeb 15, 2017 16:44 IST
    last updated onFeb 15, 2017 16:44 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    होंडा ने फेसलिफ्ट सिटी की लॉन्चिंग के साथ ही नए इंफोटेंमेंट सिस्टम को देने की शुरुआत की है। होंडा ने इसे डिजिपैड नाम दिया है। होंडा कारों में अब तक 6.2 इंच का सिस्टम आता था, जबकि नया इंफोटेंमेंट सिस्टम 7 इंच का है। कंपनी जल्द ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डब्ल्यूआर-वी के साथ कदम रखने वाली है, इस कॉम्पैक्ट एसयूवी में भी यह नया इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया जाएगा।

    डिजिपैड इंफोटेंमेंट की खासियतें

    • 7 इंच के इस इंफोटेंमेंट सिस्टम में ज्यादा स्मूद कैपेसिटिव टचस्क्रीन दी गई है, जबकि पहले वाले 6.2 इंच में रेजिस्टिव टच स्क्रीन दी गई थी।
    • इस सिस्टम में सैटेलाइट नेविगेशन की सुविधा दी गई है, यह माइक्रो-एसडी कार्ड में स्टोर मैप्स के जरिये रास्तों की जानकारी और लाइव ट्रैफिक अपडेट देता है।
    • इस में वॉइस रिकग्निशन की सुविधा भी मिलेगी।
    • इस में 1.5 जीबी स्टोरेज़ स्पेस के साथ ब्लूटूथ इंटिग्रेशन, 2 यूएसबी स्लॉट, 2 माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट और 1 एचडीएमआई स्लॉट दिया गया है।
    • मिररलिंक कनेक्टिविटी के जरिये फोन की कुछ एप्स को ऑपरेट किया जा सकता है।

    • इंटरनेट ब्राउजिंग, ईमेल और लाइव ट्रैफिक अपडेट के लिए वाई-फाई रिसीवर भी दिया गया है।


    वैसे तो यह पुराने 6.2 इंच वाले इंफोटेंमेंट सिस्टम से ज्यादा बेहतर और एडवांस है, लेकिन फिर भी इस में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी का ना आना खलता है। इग्निस और ग्रैंड आई10 में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी की सुविधा दी गई है, जल्द लॉन्च होने वाली नई शेवरले बीट में भी यह सुविधा मिलेगी, ऐसे में होंडा की महंगी कारों में इन फीचर का न मिलना ग्राहकों को मायूस कर सकता है। हालांकि इस में वाई-फाई इंटरनेट कनेक्टिविटी, ईमेल और लाइव ट्रैफिक अपडेट की जानकारी जैसे कुछ एडवांस और काम के फीचर दिए गए हैं।

    यह भी पढें : इस मामले में विटारा ब्रेज़ा को पीछे छोड़ देगी होंडा डब्ल्यूआर-वी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    होंडा डब्ल्यूआरवी 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    4 कमेंट्स
    1
    p
    paresh
    Feb 28, 2017, 9:55:19 AM

    wr v car rate

      जवाब
      Write a Reply
      1
      S
      sankalp ajagar
      Feb 28, 2017, 9:06:13 AM

      What will be cost of Honda WR-V?

        जवाब
        Write a Reply
        1
        T
        t prakash
        Feb 25, 2017, 5:33:26 PM

        i am interested in Honda WR-V. I want to buy immediately

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है