• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नवंबर 2022 में इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार

    स्कोडा की मासिक सेल्स में सबसे ज्यादा इजाफा है, जबकि हुंडई कारों की बिक्री पहले जितनी ही रही।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 03, 2022 12:19 ist
    info icon
    published onDec 03, 2022 12:02 IST
    last updated onDec 03, 2022 12:19 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा की मासिक सेल्स में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है, जबकि हुंडई कारों की बिक्री पहले जितनी ही रही।

    Here Are Top 10 Selling Car Brands In November 2022

    नवंबर 2022 में भारत में गाड़ियों की जबरदस्त मांग रही, खासकर कई कंपनियों की इस दौरान सालाना सेल्स ग्रोथ में इजाफा हुआ। हालांकि अक्टूबर की तुलना में मासिक सेल्स में जरूर कुछ गिरावट दर्ज हुई है।

    भारत में नवंबर 2022 में इन टॉप 10 कंपनियों ने बेची सबसे ज्यादा कार

    कंपनी

    नवंबर 2022

    अक्टूबर 2022

    अंतर

    मारुति सुजुकी

    1,32,395

    1,40,337

    -5.7%

    हुंडई

    48,002

    48,001

    0

    टाटा

    46,040

    45,220

    1.8%

    महिंद्रा

    30,266

    32,226

    -6.1%

    किया मोटर्स

    24,025

    23,323

    3%

    टोयोटा

    11,765

    13,143

    -10.5%

    होंडा

    7,051

    9,543

    -26.1%

    रेनो

    6,325

    7,778

    -18.7%

    स्कोडा

    4,433

    3,389

    30.8%

    एमजी

    4,079

    4,367

    -6.6%

    Maruti Swift, Baleno, Ertiga and Grand Vitara

    • हर बार की तरह भारत में मारुति सुजुकी नंबर एक पर है। इसकी मासिक सेल्स में करीब 6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन फिर भी नवंबर 2022 में मारुति ने एक लाख से ज्यादा कार बेची। मारुति ने कुछ समय पहले ही नई बलेनो और एक्सएल6 और नई ब्रेजा और कुछ नई सीएनजी कारें लॉन्च की है जिससे कंपनी को अच्छी डिमांड मिली है।
    • हुंडई ने नवंबर 2022 में करीब अक्टूबर 2022 जितनी ही गाड़ी बेची। पिछले महीने हुंडई ने टाटा से करीब 2000 ज्यादा गाड़ियां बेची।

    Tata Tigor EV

    • टाटा भारत की तीसरी सबसे बड़ी कार कंपनी है। नवंबर में टाटा की 46000 से ज्यादा गाड़ियां बिकी। टॉप 10 ब्रांड में केवल तीन कंपनियों की मासिक सेल्स में इजाफा हुआ है और टाटा मोटर्स भी उनमें से एक है। टाटा की मासिक सेल्स करीब दो प्रतिशत बढ़ी है। टाटा की सेल्स में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री भी शामिल है। टाटा के पास टिगॉर ईवी, नेक्सन ईवी प्राइम, नेक्सन ईवी मैक्स और टियागो ईवी शामिल है। हाल ही में कंपनी ने 50,000 इलेक्ट्रिक कार बनाने का आंकड़ा पार किया है।
    • महिंद्रा नवंबर 2022 के सेल्स चार्ट में चौथे नंबर पर है। महिंद्रा की मासिक सेल्स में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है।

    Kia EV6

    • किया मोटर्स लिस्ट में पांचवे नंबर पर है, पिछले महीने कंपनी ने 24000 से ज्यादा गाड़ियां बेची। नवंबर में कंपनी ने भारत में ईवी6 की 200 यूनिट डिलीवरी की थी और कंपनी लगातार मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है। 
    • टोयोटा इस लिस्ट में 10,000 यूनिट सेल्स का आंकड़ा पार करने वाली आखिरी कार कंपनी है। नवंबर में टोयोटा की मासिक सेल्स में 10.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है।
    • होंडा की मासिक सेल्स में 25 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। नवंबर में कंपनी ने 9543 कारें बेची थी जो नवंबर 2022 में घटकर 7,051 यूनिट पहुंच गई।

    Renault Kiger, Triber and Kwid

    • भारत में रेनो की तीन कार बिक्री के लिए उपलब्ध है। नवंबर में कंपनी ने 6325 यूनिट बेची। इसकी मासिक सेल्स में करीब 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
    • स्कोडा और एमजी की कुछ सेल्स 4,000 से 4500 यूनिट के बीच रही। एमजी की मासिक सेल्स में 6.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है, वहीं स्कोडा की मासिक सेल्स में करीब 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

    यह भी पढ़ें : नवंबर 2022 में महिंद्रा, टाटा, किया और स्कोडा समेत कई कार कंपनियों की सालाना सेल्स ग्रोथ में हुआ इजाफा

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है