• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    31 मार्च 2021 तक बढ़ी आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की वैलिडिटी

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के दस्तावेजों की वैधता को मार्च 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है।

    स्तुति
    स्तुति
    published on दिसंबर 28, 2020 18:47 ist
    info icon
    published onDec 28, 2020 18:47 IST
    last updated onDec 28, 2020 18:47 IST
    5.6K Views
    • Write a कमेंट

    Ministry Extends Validity Of All Vehicle Documents And Driving License Till December 31

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने वाहनों के दस्तावेजों की वैधता को 31 मार्च 2021 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। फिलहाल आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की वैधता की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। भारत में कोराना महामारी के चलते ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री इन दस्तावेजों की वैधता को अब तक कई बार बढ़ा चुकी है।

    यह एक्सटेंशन उन डॉक्युमेंट्स पर मान्य है जिनकी समयसीमा 1 फरवरी 2020 को एक्सपायर हो गई है या फिर 31 मार्च 2021 तक खत्म होने वाली है। ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री की एडवाइज़री में ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, परमिट जैसे डॉक्युमेंट्स शामिल हैं। इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि यह एक्सटेंशन सामाजिक दूरी बरकरार रखते हुए ग्राहकों को परिवहन से संबंधित सेवाओं का लाभ उठाने में मदद करेगा।

    इसके अलावा सभी व्हीकल के लिए दूसरी ट्रांसपोर्ट डेडलाइन भी लागू की जाने वाली है जैसे सभी वाहनों के लिए फास्टैग और दिल्ली में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवाना जरूरी है। यहां आप फास्टैग और एचएसआरपी के बारे में पढ़ सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : ये हैं 2020 में लॉन्च हुई 20 लाख रुपये तक की टॉप 10 कारें

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है