• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गिरनार सॉफ्ट को गूगल प्ले से मिला 'टॉप डेवलपर' का खिताब

    देश का अग्रणी कार पोर्टल कारदेखो की पेरेंट कंपनी गिरनार सॉफ्ट के खाते में एक और खिताब जुड़ गया है। गूगल प्लेस्टोर ने कारदेखो एप के लिए गिरनार सॉफ्ट को  'टॉप डेवलपर' के स्टेटस से नवाजा है। इस नए खिताब के साथ कारदेखो, फेसबुक, उबर और डिज़नी जैसे ब्रांड्स के बराबर में आ खड़ा हुआ है।

    cardekho
    cardekho
    published on दिसंबर 23, 2015 19:12 ist
    info icon
    published onDec 23, 2015 19:12 IST
    last updated onDec 23, 2015 19:12 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    ऑटोमोबाइल कैटेगरी में गिरनार सॉफ्ट एकमात्र कंपनी है जिसे यह खिताब हासिल हुआ है। कंपनी की सभी एप्स को उनकी क्वालिटी, बेहतरीन यूजर एक्सपीरियंस, कंटेंट, सिक्योरिटी और स्टैबिलिटी के लिए सराहा गया है। गिरनार सॉफ्ट फिलहाल कारदेखो, जिगव्हील्स, बाइकदेखो और बाइकदेखो मोबाइल एप्स  को ऑपरेट कर रहा है।

    गिरनार सॉफ्ट के स्ट्रैटेजी डायरेक्टर राहुल यादव, कारदेखो एप से जुड़े सबसे महत्वपूर्ण शख्स हैं। इस कामयाबी पर राहुल ने कहा कि 'हमने हर एक एप को ऐसे डिजायन किया है कि यूजर को बेहतरीन अनुभव मिले। हमने एप में कई नए और इनोवेटिव फीचर डाले हैं, जो एप को काफी दिलचस्प बनाते हैं। एप बनाने में हमने यूजर क्या चाहता है या उसकी जरुरतें क्या हैं इसको ध्यान में रखा है।'

    गूगल प्ले ‘टॉप डेवलपर’ का स्टेटस एक मोबाइल एप्लिकेशन को कई पैमानों पर परखने के बाद दिया जाता है। इनमें कितनी बड़ी संख्या में यूजर्स ने इसे इंस्टाॅल किया, यूजर्स ने इसे कितनी रेटिंग दी और एप का परफॉर्मेंस कैसा है, जैसे प्रमुख पैमाने शामिल हैं। अकेले कारदेखो एप की बात करें तो प्ले स्टोर से 20 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इसे डाउनलोड किया है। अच्छी समीक्षाओं के साथ ही इसे 25 हजार से ज्यादा फाइव स्टार रेटिंग भी मिली हैं। 'टॉप डेवलपर' का स्टेटस पाने वाली कंपनियों में पे-टीएम, टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड, एनडीटीवी और ज़ोमैटो जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    यह भी पढ़ें: गिरनार सॉफ्ट ने किया दृश्य360एस का अधिग्रहण

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है