• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गिरनार सॉफ्ट ने किया दृश्य360एस का अधिग्रहण

    कारदेखो, गाड़ी और जिगव्हील्स की पेरेंट कंपनी गिरनार सॉफ्ट ने दृश्य360एस सॉफ्टवेयर कंपनी का अधिग्रहण किया है। इस डील के बाद दृश्य360एस के सभी कर्मचारी गिरनार सॉफ्ट में नियुक्त होंगे।

    cardekho
    cardekho
    published on दिसंबर 22, 2015 20:06 ist
    info icon
    published onDec 22, 2015 20:06 IST
    last updated onDec 22, 2015 20:06 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    दृश्य360एस फोटोग्राफी, वीडियो प्रोडक्शन, वर्चुअल रियलिटी, वेब डिजायनिंग और होस्टिंग के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी है। शशांक अडिगा ने साल 2010 में इस कंपनी की नींव रखी थी। गिरनार सॉफ्ट इस कंपनी की विशेषज्ञताओं का इस्तेमाल कारदेखो, गाड़ी, बाइक देखो समेत  दूसरे प्लेटफॉर्मों में वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी को लाने में करेगी। अडिगा और उनकी टीम को ऑनलाइन और ऑफलाइन विज्ञापनों के क्षेत्र में भी अच्छा अनुभव है। अधिग्रहण की प्रक्रिया के बाद शशांक अडिगा गिरनार सॉफ्ट के स्ट्रैटेजी डायरेक्टर राहुल यादव को रिपोर्ट करेंगे।

    यह भी पढ़ें: कारदेखो ने किया जिगव्हील्स डाॅट काॅम का अधिग्रहण, टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड बना निवेशक

    अधिग्रहण के बारे में जानकारी देते हुए राहुल यादव ने बताया कि 'हमने अपने प्लेटफॉर्म में कई तरह के नए फीचर्स उपलब्ध कराए हुए हैं। अब हम इसे और आगे ले जाने की दिशा में काम कर रहे हैं। दृश्य360 का अधिग्रहण हमारी लंबे वक्त के लिए तैयार की गई विकास की रणनीति का एक अहम हिस्सा है। दृश्य360 के मौजूदा प्लेटफॉर्म को और अपग्रेड कर हम इसका इस्तेमाल अपने वेब पोर्टलों पर इंट्रेक्टिव वर्चुअल रियलिटी से जुड़े फीचर्स मुहैया कराने में करेंगे। हमें पूरा भरोसा है कि यूजर्स को सबसे बेहतरीन अनुभव देने की कोशिश में जरूर कामयाब होंगे।'

    वहीं इस बारे में बात करते हुए शशांक ने कहा कि 'हमने दृश्य360 को इस मकसद के साथ बनाया था कि वर्चुअल रियलिटी के जरिये लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एकदम असल जिंदगी जैसा अहसास दिया जा सके।  गिरनार सॉफ्ट के साथ जुड़कर हम टेक्नोलॉजी के लेवल पर मौजूदा प्लेटफॉर्म को और ज्यादा एडवांस बनाएंगे। साथ ही कई तरह के बिजनेस क्षेत्रों के लिए विश्वस्तरीय वर्चुअल रिएलिटी सॉल्यूशंस भी तैयार कर सकेंगे।'

    गिरनार सॉफ्ट बैनर में फिलहाल कारदेखो, बाइकदेखो, जिगव्हील्स और ट्रक देखो वेब पोर्टल शामिल हैं। कंपनी अभी यूजर्स के अनुभव को और ज्यादा बेहतरीन बनाने के लिए वर्चुअल रियलिटी सॉल्यूशंस पर फोकस कर रही है। इसी क्रम में कारदेखो ने 'फील द कार' फीचर लॉन्च किया है। जिसमें कार से जुड़ी कई चीजों को महसूस किया जा सकता है। बीते 18 महीने में दृश्य360 गिरनार सॉफ्ट का चौथा अधिग्रहण है। इससे पहले कंपनी ने गाड़ी डॉट कॉम, जिगव्हील्स डॉट कॉम और बाइंग-आईक्यू  का अधिग्रहण किया था।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है