• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फ्रांस बनाम अर्जेंटीना 2022 फीफा विश्वकप फाइनल: देखिए किस टॉप खिलाड़ी के पास है कौनसी स्पेशल कार

    इस फाइनल मुकाबले में एक तरफ होंगे युवा खिलाड़ी किलियन एम्बाप्पे और दूसरी तरफ दुनिया के सबसे चहेते फुटबॉलर लियोनल मेसी।

    भानु
    भानु
    published on दिसंबर 18, 2022 20:25 ist
    info icon
    published onDec 18, 2022 20:25 IST
    last updated onDec 18, 2022 20:25 IST
    722 Views
    • Write a कमेंट

    Argentina Vs France: Fifa World Cup 2022 Final

    फीफा विश्वकप 2022 के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना का सामना मौजूदा विश्व चैंपियन फ्रांस से होने वाला है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे इस फाइनल मुकाबले में खेल रही दोनों टीमों के किन टॉप 3 खिलाड़ी के पास है कौनसी कार। 

    अर्जेंटीना

    लियोनल मैसी

    Ferrari 335 S Spider Scaglietti

    फुटबॉल जगत मेंं तो लियोनल मैसी टॉप खिलाड़ी है हीं साथ ही वो कारों के काफी शौकीन है। अर्जेंटीना के कप्तान के पास अपने गैरेज में कई दुर्लभ और रोमांचक कारों के साथ बहुत सारी कारें हैं, लेकिन अगर एक रिपोर्ट की मानें तो इनके पास फेरारी 335 एस स्पाइडर स्कैग्लिएटी के रूप में सबसे टॉप की कार है। 1950 के दशक की इस वन-इन-फोर फेरारी रेस कार 4.1-लीटर वी12 इंजन दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड 300 किमी प्रति घंटे है और इसका इंजन 400 पीएस की पावर जनरेट करता है। 

    एंजेल डी मारिया

    Chevrolet Corvette Stingray

    अर्जेंटीना के राइट-विंगर के पास अपनी टीम के कप्तान के रूप में कोई ज्यादा ट्रॉफियां तो नहीं है, लेकिन निस्संदेह वह एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी है, जो यूरोप के कुछ शीर्ष क्लबों के लिए खेल चुके हैं। डि मारिया कथित तौर पर पोर्श, एक एस्टन मार्टिन, एक रेंज रोवर के मालिक हैं और उनके पास सबसे महंगी कार लेम्बोर्गिनी हुराकैन है। लेकिन यह उनकी शेवरले कार्वेट स्टिंग्रे है जो उन्हें दुनिया के उस हिस्से में अमीर फुटबॉलरों की सामान्य पंक्ति से अलग करती है। इस अमेरिकन मसल कार में 6.2 लीटर वी8 इंजन दिया गया है जो 466 पीएस की पावर और 630 एनएम का टॉप जनरेट करने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 3.9 सेकंड्स का समय लगता है। 

    लुटारो मार्टिनेज

    Lamborghini Huracan EVO Spyder

    अर्जेंटीना के लाइनअप में युवा अटैकर एक लेम्बोर्गिनी हुराकैन के मालिक है जिनके पास इसका नया ईवीओ स्पाइडर एडिशन है। 

    फ्रांस

    किलियन एम्बाप्पे

    Ferrari 488 Pista

    23 वर्षीय फ्रांसीसी फुटबॉलर को विश्व स्तर के खिलाड़ियों की पौध में एक नए चेहरे के रूप में देखा जाता है और उनके पास काफी सारी कारों का कलेक्शन है। उनके पास फोक्सवैगन, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज-बेंज और रेंज रोवर के कई मॉडल हैं, लेकिन उनके गैरेज की शान फरारी 488 पिस्टा है। इसमें फरारी का 3.9 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो 720 पीएस पावरफुल है। इस कार को 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में महज 2.8 सेकंड्स का समय लगता है और इसकी टॉप स्पीड 340 किलोमीटर प्रति घंटा है। 

    एंटोनी ग्रीज़मैन

    McLaren 675LT

    एंटोनी ग्रीज़मैन की कारों का बेड़ा भी काफी विविध है और इसमें रोल्स-रॉयस कलिनन और रेथ मासेराती ग्रैनटुरिस्मो एस, 1969 शेवरले कार्वेट स्टिंग्रे आदि शामिल हैं। उनकी पसंदीदा कार मकलारेन 675एलटी है जो लिमिटेड एडिशन है। इसमें 3.8 लीटर वी8 दिया गया है जो 675 पीएस की पावर और 700 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 330 किलोमीटर प्र​ति घंटा है और इसे 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 2.8 सेकंड्स का समय लगता है। 

    ओलिवियर गेराड

    Bentley Continental GT

    ओलिवियर गेराड काफी इंटेलिजेंट और एक्सपीरियंस्ड फ्रांसीसी स्ट्राइकर हैं अपनी सेकंड जनरेशन के बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी ड्राइव करना पसंद करते हैं। इस लग्जरी कूपे में 4 लीटर वी8 इंजन दिया गया है जो 600 पीएस पावरफुल है। 

    यह भी पढ़ें: लैम्बॉर्गिनी यूरूस फीफा वर्ल्ड कप सिक्योरिटी के लिए कतर पुलिस के बेड़े में हुई शामिल

    तो ये थी इन टॉप प्लेयर्स खिलाड़ियों के स्वामित्व वाली सबसे तेज़, सबसे बढ़िया और सबसे महंगी कारों में से कुछ मॉडल्स जो 2022 फीफा विश्व कप फाइनल में मैदान में उतरेंगे। अब ये देखना दिलच्स्प होगा कि जितने के बाद इन्हें कौनसी कार ईनाम में मिलती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है