• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पुरानी मस्टैंग से कितनी अलग है नई फोर्ड मस्टैंग, जानिये यहां

    भारत में अगले साल हो सकती है लॉन्च, नई मस्टैंग में नजर आएंगे ये बदलाव

    अकस
    अकस
    Published On जनवरी 27, 2017 12:27 ist
    info icon
    published onJan 27, 2017 12:27 IST
    last updated onJan 27, 2017 12:27 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    फोर्ड की मस्टैंग किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दमदार परफॉर्मेंस की बदौलत फोर्ड की इस कार ने दुनियाभर में बिक्री के अच्छे आंकड़ों के अलावा अच्छी-खासी शोहरत भी हासिल की है।

    मस्टैंग को भारत में पिछले साल उतारा गया था लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह सन् 1964 से मौजूद है। कंपनी ने हाल ही में अमेरिका में नई मस्टैंग से पर्दा उठाया है। यहां हम जानेंगे कि पुरानी मस्टैंग से कितनी अलग है नई मस्टैंग...

    आगे का डिजायन

    शुरूआत करते हैं आगे के डिजायन से... यहां सबसे अहम बदलाव हुए है बोनट और फ्रंट ग्रिल में, बंपर पहले के मुकाबले थोड़ा कम चौड़ा और इस पर वेंट्स भी दिए गए हैं। आगे वाले बंपर में भी बदलाव देखने को मिलेगा। आगे की तरफ ऑल एलईडी लाइटों वाला क्लस्टर दिया गया है। इसमें कंपनी की पारंपरिक लाइटिंग, लो-बीम, टर्न सिग्नल और प्रोजेक्टर हाई-बीम की सुविधा मिलेगी। नई मस्टैंग में एलईडी फॉग लैंप्स का विकल्प भी जोड़ा गया है।

    साइड का डिजायन

    साइड का डिजायन लगभग पुरानी मस्टैंग जैसा ही है, यहां बदलाव केवल व्हील में हुए हैं। नई मस्टैंग में अलॉय व्हील के लिए 12 डिजायनों का विकल्प मिलेगा। नई मस्टैंग तीन नए कलर में भी मिलेगी। राइडिंग और हैंडलिंग को बेहतर बनाने के लिए इसमें नए मैग्नेराइड सस्पेंशन लगाए गए हैं।

    पीछे का डिजायन

    पीछे की तरफ भी कुछ नए बदलाव हुए हैं। यहां एलईडी टेललैंप्स लगे हैं। पिछले बंपर का भी डिजायन नया है। नई मस्टैंग में नए स्पॉइलर और एक्टिव वॉल्व एग्जॉस्ट सिस्टम का विकल्प भी दिया गया है। ईकोबूस्ट इंजन वाले वर्जन में दो एग्जॉस्ट आउटलेट और वी8 इंजन वाली मस्टैंग में चार एग्जॉस्ट आउटलेट मिलेंगे।

    केबिन

    पहली बार देखते ही नई मस्टैंग के केबिन के डिजायन में कोई बदलाव नज़र नहीं आएगा, लेकिन इस में कई महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और नए फीचर जोड़े गए हैं। नई मस्टैंग में पहली बार हीटेड स्टीयरिंग का विकल्प शामिल किया गया है। इसमें 12 इंच की ऑल-डिजिटल एलईडी स्क्रीन और कस्टमाइजेबल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर का विकल्प भी मिलेगा। इसे नॉर्मल, स्पोर्ट और ट्रैक ड्राइव मोड के मुताबिक सेट कर सकते हैं।  नई मस्टैंग में पहली बार फोर्ड का सिंक कनेक्ट सिस्टम, फोर्डपास के साथ मिलेगा। फोर्डपास स्मार्टफोन एप के जरिये कार को स्टार्ट, स्टॉप और लॉक करने के अलावा उसकी लोकेशन भी पता लगाई जा सकती है। केबिन को पहले से ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए इसकें सेंटर कंसोल पर हाथों से सिलाई की गई है, इसमें पैडेड नी बोल्स्टर और एल्यूमिनिम फिनिशिंग वाले डोर हैंडल, रिंग्स और बेजल्स भी दिए गए हैं।

    सुरक्षा के लिए नई मस्टैंग में कई सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, इस में प्री-कोलाइज़न असिस्ट के साथ पैडेस्ट्रेन डिटेक्शन भी शामिल है, यह टक्कर होने की स्थिति बनने और किसी पैदल यात्री के कार के बहुत पास आने पर अलर्ट करता है। इसके अलावा लेन कीपिंग असिस्टेंस, लेन डिपार्चर वार्निंग और सामने चल रहे वाहन से दूरी का अलर्ट देने वाला सिस्टम भी इस में लगा है।

    इंजन

    मस्टैंग में अभी तक 3.7 लीटर का वी6 इंजन आता था लेकिन अब नई मस्टैंग में दो नए इंजन के विकल्प मिलेंगे, इन में 2.3 लीटर का 4-सिलेंडर ईकोबूस्ट और 5.0 लीटर का वी8 इंजन शामिल है। इन दोनों इंजन को ज्यादा पावर देने के लिए ट्यून किया गया है, हालांकि कंपनी ने इनके पावर आंकड़े के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी है। इसके मैनुअल गियरबॉक्स में भी थोड़े बदलाव हुए हैं। ऑटोमैटिक वर्जन में नया 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया गया है। अमेरिका में नई मस्टैंग की बिक्री इसी साल के अंत तक शुरू होगी, भारत में इसे अगले साल उतारा जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : फोर्ड ने दिया सरप्राइज़, अब मस्टैंग इस अवतार में भी आएगी

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    3 कमेंट्स
    1
    p
    pm dubey
    Feb 2, 2017, 4:56:14 PM

    bold and beautiful. I am planning to own one.

      जवाब
      Write a Reply
      1
      k
      kgkmurthy
      Jan 27, 2017, 8:49:00 PM

      i am watching for wagnor cng with petrol if it is available in vijayawada or tadepalligudem or bhimavaram location may please be inform it is helpful to us

        जवाब
        Write a Reply
        1
        b
        bondravi
        Jan 27, 2017, 5:18:59 PM

        super

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कूपे कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है