• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति इनविक्टो के केबिन की तस्वीरें आई सामने, इनोवा हाईक्रॉस के मुकाबले इतना अलग होगा इसका इंटीरियर

    चूंकि इनविक्टो टोयोटा की इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड है ऐसे में इन दोनों का केबिन डिजाइन और लेआउट एक जैसा ही है।

    भानु
    भानु
    modified on जून 26, 2023 12:07 ist
    info icon
    published onJun 26, 2023 11:30 IST
    last updated onJun 26, 2023 12:07 IST
    275 Views
    • Write a कमेंट

    Maruti Invicto Cabin

    मारुति लगातार अपनी अपकमिंग एमपीवी कार इनविक्टो की टेस्टिंग कर रही है और इससे पहले इस स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड एमपीवी को बिना किसी कवर के देखा गया है। अब पहली बार ऑनलाइन इस नई मारुति कार के केबिन की तस्वीरें सामने आई है और इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड इनविक्टो का केबिन इससे कितना है अलग ये आप जानेंगे आगेः

    क्या कुछ नजर आया इसके केबिन में?

    हाईक्रॉस की तरह इनविक्टो में 10 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है और सेंटर कंसोल और डैशबोर्ड का डिजाइन एक जैसा ही है। यहां तक कि इनके एसी वेंट्स का डिजाइन और उनकी पोजिशनिंग भी समान है और कंपनी लोगो को छोड़कर दोनों में एक जैसा स्टीयरिंग व्हील ही दिया गया है। 

    Maruti Invicto Center Console

    मगर इनविक्टो में अलग कलर की केबिन थीम दी गई है। जहां हाईक्रॉस में डोर्स,एसी वेंट्स और सेंटर कंसोल पर सिल्वर एलिमेंट्स के साथ ब्लैक एंड ब्राउन ड्युअल टोन केबिन दिया गया है तो वहीं इनविक्टो में सिल्वर के बजाए ऑल ब्लैक केबिन के साथ शैंपेन कलर एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। 

    Maruti Invicto Sunroof

    इसके अलावा इनविक्टो का टेस्टिंग के दौरान नजर आए मॉडल में सनरूफ भी साफ नजर आई है। 

    पावरट्रेन

    Toyota Innova Hycross strong-hybrid powertrain

    रिपोर्ट्स और डीलर सोर्स के अनुसार इनविक्टो केवल स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वर्जन में ही पेश की जाएगी जिसके तहत इसमें ईसीवीटी गियरबॉक्स से लैस 186 पीएस पावरफुल 2 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स से लैस 174 पीएस की पावर और 205 एनएम का टॉर्क जनरेट करने वाले 2 लीटर नॉन हाइब्रिड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया जाएगा। 

    फीचर्स और सेफ्टी

    Maruti Invicto Front

    पिछली बार सामने टीजर्स पर गौर करें तो इनविक्टो में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और मेमोरी फंक्शन के साथ पावर्ड ड्राइवर सीट का फीचर मिलना कंफर्म हो चुका है। इसके अलावा इस नई एमपीवी में डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जिंग, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, छह एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और लेन कीप असिस्ट,अडेप्टिव क्रुज कंट्रोल और ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे। 

    कीमत और कॉम्पिटशन

    Maruti Invicto Rear

    मारुति इनविक्टो को 5 जुलाई के दिन लॉन्च किया जाएगा और इसकी कीमत 25 लाख रुपये (एक्सशोरूम) तक हो सकती है। इसका सीधा मुकाबला टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस से रहेगा और ये किआ कैरेंस,महिंद्रा मराजो और टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से ज्यादा प्रीमियम कार के तौर पर सामने आएगी।

    इमेज सोर्स

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Maruti Suzuki Invicto पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एमयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है