महिंद्रा एक्सयूवी700 की महज 57 मिनट में बिकी 25,000 यूनिट, अब 8 अक्टूबर से शुरू होगी अगले बैच की बुकिंग
महिंद्रा को एक्सयूवी700 की बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही रोकना पड़ गया। इस गाड़ी की पहली 25000 यूनिट्स को बेचा जा चुका है। इसका पहला बैच 11.99 लाख रुपए से 19.79 लाख रुपए कीमत पर उपलब्ध था। इसके अगले बैच (25000 यूनिट्स) की बुकिंग 8 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इसके सेकंड बैच की प्राइस 12.49 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच होगी। महिंद्रा एक्सयूवी700 में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इस एसयूवी कार में एडीएएस, इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन डैशबोर्ड और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें 5 और 7-सीटर लेआउट का ऑप्शन मिलता है।
- Write a कमेंट
-
महिंद्रा को एक्सयूवी700 की बुकिंग शुरू होने के कुछ समय बाद ही रोकना पड़ गया।
-
इस गाड़ी की पहली 25000 यूनिट्स को बेचा जा चुका है। इसका पहला बैच 11.99 लाख रुपए से 19.79 लाख रुपए कीमत पर उपलब्ध था।
-
इसके अगले बैच (25000 यूनिट्स) की बुकिंग 8 अक्टूबर सुबह 10 बजे से शुरू होगी।
-
इसके सेकंड बैच की प्राइस 12.49 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए के बीच होगी।
-
महिंद्रा एक्सयूवी700 में पेट्रोल और डीजल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं।
-
इस एसयूवी कार में एडीएएस, इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन डैशबोर्ड और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ दिया गया है। इसमें 5 और 7-सीटर लेआउट का ऑप्शन मिलता है।

महिंद्रा ने एक्सयूवी700 की ऑफिशियल बुकिंग आज यानी 7 अक्टूबर की सुबह से शुरू की थी। कंपनी द्वारा जारी किए स्टेटमेंट के अनुसार, इस गाड़ी की 25,000 यूनिट्स महज 57 मिनट में बुक हो गई। इस दौरान ज्यादा ट्रैफिक के चलते कंपनी का बुकिंग पोर्टल भी क्रैश हो गया था जिसके चलते कंपनी को इसकी बुकिंग बंद करनी पड़ी है। अब कंपनी इस गाड़ी की अगली 25,000 यूनिट्स की बुकिंग 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से लेनी शुरू करेगी।
आपको बता दें कि पहले 25,000 ग्राहकों को एक्सयूवी700 11.99 लाख से 19.79 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमतों पर दी जाएगी। इसमें ऑप्शनल लग्ज़री पैक और टॉप वेरिएंट में ऑल-व्हील-ड्राइव शामिल नहीं है। वहीं, सेकंड बैच के ग्राहक इसे नई प्राइस 12.49 लाख रुपए से 20.19 लाख रुपए (पहले बैच के मुकाबले 50,000 रुपए ज्यादा) पर बुक कर सकेंगे।
इसके बाद की सभी बुकिंग पर डिलीवरी वाली ही कीमतें लागू होंगी जो शुरूआती कीमतों से ज्यादा हो सकती हैं।

इस नई मिड-साइज़ एसयूवी की अग्रेसिव प्राइस की घोषणा सबसे पहले मिड-अगस्त में की गई थी, ऐसे में खरीदार भी जल्दी से जल्दी इस कार की बुकिंग करवाने के लिए तैयार थे। कस्टमर्स के पास बुकिंग ओपन होने के कुछ दिनों पहले से ही महिंद्रा पोर्टल पर ऑर्डर कॉन्फ़िग्रेशन को सेव करने का ऑप्शन था।
कंपनी का कहना है कि शोकेसिंग से लेकर अब तक इस गाड़ी के लिए 2.6 लाख से ज्यादा ग्राहक पूछ चुके हैं।

महिंद्रा के पास ज्यादा डिमांड के चलते बुकिंग को रोकने का अच्छा कारण है। ज्यादा लंबी प्री-ऑर्डर लिस्ट इस गाड़ी के वेटिंग पीरियड को बढ़ा देती जिससे कस्टमर एक्सपीरिएंस भी प्रभावित हो सकता था। कंपनी ने पहले ही साफ़ कर दिया था कि पहले 25,000 ऑर्डर (वेरिएंट अनुसार) को पूरा करने के लिए उन्हें कम से कम छह महीने का समय लग सकता है। यदि कंपनी ज्यादा डिमांड के चलते इसके प्रोडक्शन को बढ़ाती भी है तो ग्लोबल सप्लाई में आई बाधा के चलते एक्सयूवी700 और दूसरे मॉडल्स के लिए भी लंबी देरी हो सकती है। इसका मतलब यह हो सकता है कि अगर आप कल ही एक्सयूवी700 के सबसे पॉपुलर वेरिएंट को बुक करना चाहते हैं तो इसकी डिलीवरी की उम्मीद 2022 की दूसरी तिमाही तक ना ही करें।

एक्सयूवी700 में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं जिनमें एडीएएस, डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड ड्यूल स्क्रीन सेटअप, फ्लश फिटिंग आउटसाइड डोर हैंडल्स शामिल हैं। यह गाड़ी 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फ़िग्रेशन ऑप्शंस में आती है। इस एसयूवी कार में पैनोरमिक सनरूफ, बिल्ट इन अमेज़न एलेक्सा के साथ कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, मेमोरी फंक्शन के साथ 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और सात एयरबैग्स दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें : महिंद्रा एक्सयूवी700 Vs एमजी हेक्टर प्लस Vs टाटा सफारी Vs हुंडई अल्कजार : प्राइस कंपेरिजन
महिंद्रा की इस कार में दिए गए इंजन बेहद पावरफुल है। इसका 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 200 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इसके लोअर वेरिएंट में दिया गया इंजन इस प्राइस पर आने वाला सबसे पावरफुल इंजन है। इसका 2.2-लीटर डीजल इंजन दो पावर ट्यूनिंग 155 पीएस/360 एनएम (बेस वेरिएंट के साथ) और 185 पीएस/420 एनएम (दूसरे वेरिएंट के साथ) के साथ आता है। इन दोनों ही इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका डीजल-ऑटोमेटिक वेरिएंट 30 एनएम का अतिरिक्त टॉर्क देता है।
एक्सयूवी700 कार की डिलीवरी टाइमलाइन की घोषणा 10 अक्टूबर को की जायेगी। सेगमेंट में इस गाड़ी का सीधा मुकाबला टाटा हैरियर, एमजी हेक्टर और एमजी हेक्टर प्लस से है। वहीं कीमत के मोर्चे पर इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा जैसी प्रीमियम कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों से भी होगा।
यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस














