• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी700 के पेट्रोल मॉडल के बाद की जाएगी डीजल मॉड्लस की डिलीवरी

    इस कार की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू की जाएगी हालांकि कस्टमर्स को पहले ही महिंद्रा की वेबसाइट पर अपनी पसंद का वेरिएंट,कलर,पावर ट्रेन और डीलर प्रीफ्रेंस चुनने की सुविधा दी जा रही है।

    भानु
    भानु
    published on अक्टूबर 04, 2021 12:14 ist
    info icon
    published onOct 04, 2021 12:14 IST
    last updated onOct 04, 2021 12:14 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा ने कहा है कि एक्सयूवी700 के पेट्रोल मॉडल की डिलीवरी पहले शुरू की जाएगी जिसके बाद ही डीजल वेरिएंट्स की डिलीवरी शुरू की जाएगी। इस कार की डिलीवरी 10 अक्टूबर से शुरू की जाएगी। मगर कहा जा रहा है कि दिवाली से पहले कस्टमर्स को इस कार की डिलीवरी मिल जाएगी। 

    पेट्रोल यूनिट के तौर पर इस कार में 2.0 लीटर इंजन दिया गया है जो 200 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी गई है। इस कार में पेट्रोल इंजन के साथ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम नहीं दिया गया है जो केवल डीजल इंजन में उपलब्ध है। 

    7 अक्टूबर से कस्टमर्स इस कार के 5 या 7 सीटर लेआउट बुक करा सकेंगे। 

    एक्सयूवी700 के डीजल से पहले पेट्रोल मॉडल की डिलीवरी शुरू करने के अपने कई कारण है। 

    पहला तो ये कि महिंद्रा को मालूम है कि इस समय पेट्रोल मॉडल काफी डिमांड में है और 200 पीएस की पावर वाली ये कार काफी अफोर्डेबल भी है। इसके बेस मॉडल की प्राइस ही 11.99 लाख रुपये है और ये अपने सेगमेंट की सबसे पावरफुल कार भी है। 

    दूसरा कारण है कि सेमी कंडक्टर की शॉर्टेज से कंपनी के इंवेट्री से जुड़े मसले भी हो सकते हैं। हालांकि महिंद्रा ने कहा है कि एक्सयूवी700 के प्रोडक्शन पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। 

    इसके अलावा महिंद्रा एक्सयूवी700 के डीजल वेरिएंट्स की डिमांड ज्यादा हो सकती है और कंपनी इससे पहले वेटिंग पीरियड ना देते हुए इसकी ज्यादा से ज्यादा इवेंट्री तैयार कर लेना चाहती है। 

    कुछ शहरों में 2 अक्टूबर से महिंद्रा एक्सयूवी700 की टेस्ट राइड शुरू हो चुकी है। 7 अक्टूबर से ​ज्यादा शहरों में इसकी टेस्ट राइड शुरू की जाएगी। आपके शहर में कब होगी महिंद्रा एक्सयूवी700 की टेस्ट राइड ये जानने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी700

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है