• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पीएमवी ला रही है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 16 नवंबर को उठेगा पर्दा

    इस इलेक्ट्रिक कार को सिटी ड्राइविंग की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

    भानु
    भानु
    published on नवंबर 14, 2022 19:42 ist
    info icon
    published onNov 14, 2022 19:42 IST
    last updated onNov 14, 2022 19:42 IST
    565 Views
    • Write a कमेंट

    PMV EaS-E EV

    • फुल चार्ज में इसकी रेंज 160 किलोमीटर हो सकती है।
    • इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 4 घंटे से भी कम समय लगेगा।
    • इसकी प्राइस 5 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है।

    मुंबई बेस्ड कंपनी पीएमवी इलेक्ट्रिक 16 नवंबर को भारत में अपनी पहली पेशकश ईजी इलेक्ट्रिक व्हीकल से पर्दा उठाएगी। ये अपकमिंग एमजी एयर ईवी जितनी छोटी इलेक्ट्रिक कार होगी, मगर इसमें 5 डोर दिए गए हैं। 

    PMV EaS-E EV Side

    ये सिटी फ्रैंडली ईवी रोजाना की ड्राइविंग के लिए तैयार की गई है जिसकी सिंगल चार्ज रेंज 160 किलोमीटर है और इसकी बैट्री को पूरा चार्ज करने में 4 घंटे से भी कम समय लगेगा। इसकी रेंज को देखकर माना जा सकता है कि इसमें छोटा बैट्री पैक ही दिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: भारत में एमजी एयर ईवी को इस दिन किया जा सकता पेश

    इस माइक्रो इलेक्ट्रिक कार में क्रूज़ कंट्रोल, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, एलईडी हेडलाइट्स, टेल लैंप और डीआरएल, अलॉय व्हील, ओवर-द-एयर अपडेट और एसी, लाइट, विंडो और हॉर्न को दूर से कंट्रोल करने के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    PMV EaS-E EV Front

    हमारा मानना है कि पीएमवी ईजी की कीमत 5 लाख रुपये एक्स शोरूम हो सकती है। ये दिखने में तो एमजी एयर ईवी जैसी लग रही है मगर इसकी कीमत को देखते हुए ये एयर ईवी की प्रतिद्वंदी कार नहीं मानी जा सकती है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है