• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फिर टेस्टिंग के दौरान नजर आई डीएस 7 क्रॉसबैक, जानिए कब होंगी लॉन्च

    ग्रुप पीएसए अपनी कारों का निर्माण भारत में ही करेगी। हालांकि, शुरुआती चरणों में सिट्रोएन सी5 क्रॉसबैक के पार्ट्स को बाहरी देशों से आयात कर भारत में असेम्ब्ल किया जाएगा। 

    निखिल
    निखिल
    published on सितंबर 27, 2019 10:56 ist
    info icon
    published onSep 27, 2019 10:56 IST
    last updated onSep 27, 2019 10:56 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    किया और एमजी मोटर्स के बाद अब ग्रुप पीएसए की सिट्रोएन कंपनी भारतीय बाजार में कदम रखने की तैयारी में है। ग्रुप पीएसए फ्रांसीसी मल्टी-नेशनल कंपनियों का समूह है, जिसमे प्यूज़ो, सिट्रोएन, ओपल और डीएस ऑटोमोबाइल जैसी कार कंपनियां शामिल हैं। इनमें से सबसे पहले सिट्रोएन ब्रांड को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा। भारत में सिट्रोएन की पहली कार सी5 एयरक्रॉस हो सकती है। इसे 2020 में पेश किया जाएगा। यह एक मिड-साइज एसयूवी है जो अपना प्लेटफार्म डीएस 7 क्रॉसबैक के साथ साझा करती है। हाल ही में डीएस 7 क्रॉसबैक को भारत में टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया है। डीएस 7 क्रॉसबैक को 2017-जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। 

    डीएस ऑटोमोबाइल को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। लेकिन इसकी कार के भारत में परिक्षण से साफ़ है कि ग्रुप पीएसए भारत के लक्ज़री कार सेगमेंट में कदम रखने की योजना बना रहा है।  

    यूरोपीयन बाजारों में डीएस7 क्रॉसबैक पेट्रोल और डीजल दोनों इंजनों के साथ उपलब्ध है। साथ ही यूरोप में इसका प्लग-इन हाइब्रिड वैरिएंट भी आता है। 

     

    डीएस 7

    ऑडी क्यू3

    बीएमडब्ल्यू एक्स1

    मर्सिडीज-बेंज जीएलए

    वोल्वो एक्ससी40

    लंबाई

    4573 मिलीमीटर

    4388 मिलीमीटर

    4439 मिलीमीटर

    4424 मिलीमीटर

    4425 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1906 मिलीमीटर (मिरर के साथ)

    1831 मिलीमीटर

    1821 मिलीमीटर

    1804 मिलीमीटर

    1863 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1625 मिलीमीटर रूफरेल के साथ)

    1608 मिलीमीटर

    1612 मिलीमीटर

    1494 मिलीमीटर

    1652 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2738 मिलीमीटर

    2603 मिलीमीटर

    2670 मिलीमीटर

    2699 मिलीमीटर

    2702 मिलीमीटर

    डीएस7 क्रॉसबाक एक फीचर लोडेड कार है। इसमें 12-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, लैदर अपहोल्स्ट्री, 12.3-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री पार्किंग कैमरा और पैनोरामिक सनरूफ जैसे कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।

    यदि डीएस7 को भारत में लॉन्च किया जाता है तो इसमें 2.0-लीटर का डीजल (180एचपी/400एनएम) और 1.6-लीटर का पेट्रोल इंजन (181एचपी/250एनएम) दिया जा सकता हैं। ये दोनों इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध होंगे। सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस में भी यही दोनों इंजन ऑप्शन मिलेंगे।

    ग्रुप पीएसए अपनी कारों और इंजन का निर्माण भारत में ही करेगी जिससे कार की कीमत को कम-से-कम रखा जा सकें। हालांकि, सी5 को शुरुआत में सीकेडी (कम्पलीट नॉक-डाउन) यूनिट के रूप में आयात किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो कंपनी शुरुआती चरणों में सी5 कार के विभिन्न पार्ट्स को बाहरी देशों से आयात भारत में असेंबल करेगी। ऐसे में कंपनी डीएस7 क्रॉसबाक को भी सीकेडी के रूप में भारत में आयात कर सकती है।

    यदि पीएसए ग्रुप डीएस7 क्रॉसबाक को भारत में लॉन्च करती है तो इसकी शुरुआती प्राइस लगभग 40 लाख रुपये रखी जा सकती है।

    पिछले साल, ग्रुप पीएसए ने घोषणा की थी कि वह सीके बिरला ग्रुप के साथ साझेदारी कर भविष्य में तमिलनाडु में अपनी कारों का निर्माण करेगी। ग्रुप पीएसए जल्द ही सीके बिरला की एवीटेक के साथ साझेदारी कर देश में बीएस-6 इंजन का निर्माण शुरू कर देगी।

    कंपनी की योजना भारत में बड़े पैमाने पर कारों को लॉन्च करने की है। ग्रुप पीएसए देश में सी5 एयरक्रॉस की टेस्टिंग भी शुरू कर चुका है। इसके अलावा ग्रुप पीएसए भारत में डीएस ऑटोमोबाइल को भी लॉन्च कर सकती है। डीएस ऑटोमोबाइल सिट्रोएन का एक प्रीमियम सब-ब्रांड है। लक्ज़री कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में डीएस 7 का मुकाबला ऊपर टेबल में बताई गई कारों के साथ होगा। 

    साथ ही पढ़ें: 

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है