• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बैन के बाद दिल्ली में बढ़ी यूज्ड एसयूवी की मांगः कारदेखो रिपोर्ट

    दिल्ली में  2000सीसी से ज्यादा पावरफुल डीज़ल कारों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी हुई है। इस बैन के बाद यहां यूज्ड एसयूवी कारों की मांग काफी बढ़ गई है। यह तथ्य कारदेखो के सर्वे में सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के बैन का कार बाजार और लोगों में क्या असर पड़ा है, यह जानने के लिए कारदेखो ने यह सर्वे किया था।

    cardekho
    cardekho
    published on दिसंबर 24, 2015 13:06 ist
    info icon
    published onDec 24, 2015 13:06 IST
    last updated onDec 24, 2015 13:06 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    दिल्ली में  2000सीसी से ज्यादा पावरफुल डीज़ल कारों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट की रोक लगी हुई है। इस बैन के बाद यहां यूज्ड एसयूवी कारों की मांग काफी बढ़ गई है। यह तथ्य कारदेखो के सर्वे में सामने आए हैं। सुप्रीम कोर्ट के बैन का कार बाजार और लोगों में क्या असर पड़ा है, यह जानने के लिए कारदेखो ने यह सर्वे किया था।

    सर्वे सामने आया है कि दिल्ली में  टॉप ब्रांड की नई एसयूवी कारों की पूछताछ में कमी आई है। वहीं यूज्ड एसयूवी कारों की मांग बढ़ गई है। लोग अपने मनपसंद मॉडल के लिए यूज्ड कार बाजार का सहारा ले रहे हैं। इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि अगर भविष्य में इस बैन को और आगे बढ़ाया जाता है तो यूज्ड एसयूवी कारों की मांग और ज्यादा बढ़ेगी।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में डीज़ल कारों पर लग सकता है ‘डीज़ल टैक्स’

    इस सर्वे के दौरान देखा गया कि नई डीज़ल एसयूवी खरीदने के इच्छुक ग्राहकों द्वारा की जाने वाली पूछताछ में 27 प्रतिशत की कमी आई है। वहीं यूज्ड कार बाजार में एसयूवी कैटेगरी की कारों की पूछताछ में 17 फीसदी की बढ़त देखी गई है।

    नई कारों से जुड़ी पूछताछ के मामले में महिन्द्रा, ऑडी, फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, हुंडई, टाटा व टायोटा जैसे ब्रांडों में सबसे ज्यादा कमी देखी गई है। जिन एसयूवी मॉडल पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है उनमें  टोयाटा फॉर्च्यूनर, मर्सिडीज़ ए-क्लास, फोर्ड एंडेवर व पोर्शे केमैन शामिल हैं, जबकि यूज्ड मार्केट में  इन्हीं  मॉडलों की मांग बढ़ी  है।

    सोर्स-कारदेखो एनालिटिक्स टीम

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है