• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर में हुंडई की सेल्स में दर्ज हुई भारी गिरावट, टाटा मोटर्स से कम बेची कारें

    2021 के आखिरी महीने के सेल्स आंकड़े सामने आ गए हैं। टाटा मोटर्स दिसंबर 2021 में हुंडई को 2,987 यूनिट के अंतर के साथ पछाड़ कर दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले नंबर पर अभी भी मारुति सुजुकी बरकरार है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 03, 2022 19:03 ist
    info icon
    published onJan 03, 2022 19:03 IST
    last updated onJan 03, 2022 19:03 IST
    1.4K Views
    • Write a कमेंट

    2021 के आखिरी महीने के सेल्स आंकड़े सामने आ गए हैं। टाटा मोटर्स दिसंबर 2021 में हुंडई को 2,987 यूनिट के अंतर के साथ पछाड़ कर दूसरे स्थान पर आ गई है। पहले नंबर पर अभी भी मारुति सुजुकी बरकरार है।

    पिछले कुछ वर्षों से टाटा अपनी नेक्सन, अल्ट्रोज़ और हैरियर जैसी कारों के साथ बेहद पॉपुलर हुई है। सालाना बिक्री के मामले में भी कंपनी लगातार अच्छा-प्रदर्शन कर रही है। वहीं, मासिक सेल्स के मोर्चे पर हुंडई अपनी एसयूवी और हैचबैक कारों की अच्छी सफलता के बाद भी लम्बे समय से मारुति से पीछे है, लेकिन इसके दिसंबर के आंकड़े इतने कम हो गए कि यह अब टाटा से भी पीछे आ गई है। आइए नज़र डालते हैं टाटा और हुंडई कारों के दिसंबर महीने के सेल्स फिगर पर:

    ब्रांड

    सालाना फिगर

    मासिक सेल्स

    दिसंबर 2021

    दिसंबर 2020

    दिसंबर 2021

    नवंबर 2021

    टाटा मोटर्स 

    35,299

    23,545

    35,299

    29,780

    हुंडई

    32,312

    47,400

    32,312

    37,001

    Tata Punch Micro SUV Deliveries Begin Across India

    टाटा के दिसंबर 2020 के सेल्स आंकड़ों में 50 परसेंट की वृद्धि हुई है, जबकि मासिक सेल्स फिगर में लगभग 18 परसेंट का इज़ाफ़ा हुआ है। वहीं, हुंडई के सालाना फिगर में 32 परसेंट की गिरावट दर्ज की गई है, जबकि इसके मासिक सेल्स आंकड़े 12 परसेंट से भी ज्यादा कम हुए हैं। दिसंबर 2021 के मॉडल वाइज़ सेल्स आंकड़े फिलहाल सामने आने बाकी है जिसके चलते यह पता लगाना आसान होगा कि कौनसा ब्रांड अपनी कारों को सबसे ज्यादा बेचने में सफल हुआ है। उम्मीद है कि हाल ही में लॉन्च हुई पंच ने टाटा को अपनी प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में मदद की है।

    हालांकि टाटा के मासिक फिगर में यह उछाल हुंडई के लिए मामूली गिरावट के साथ केवल एक अस्थायी सफलता हो सकती है। अब हुंडई भी अपनी बिक्री में सुधार करने के साथ-साथ अपने प्रतिद्वंदियों से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करेगी। बता दें कि सेल्स फिगर के मामले में मारुति दिसंबर 2021 महीने में 1.3 लाख यूनिट्स के साथ काफी आगे रही है।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है