• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दिसंबर 2021 सब-4 मीटर एसयूवी सेल्स रिपोर्ट : मारुति विटारा ब्रेजा को पछाड़ कर टाटा नेक्सन टॉप पर आई

    भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दिसंबर में सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। 2021 में इस सेगमेंट के मासिक सेल्स फिगर में 23 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई। टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और हुंडई वेन्यू को पछाड़ कर सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। यहां देखें सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 13, 2022 13:44 ist
    info icon
    published onJan 13, 2022 13:44 IST
    last updated onJan 13, 2022 13:44 IST
    4.9K Views
    • Write a कमेंट

    भारत के पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में दिसंबर में सब-कॉम्पेक्ट एसयूवी कारों की डिमांड सबसे ज्यादा रही है। 2021 में इस सेगमेंट के मासिक सेल्स फिगर में 23 परसेंट की ग्रोथ दर्ज की गई। टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा और हुंडई वेन्यू को पछाड़ कर सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार रही। यहां देखें सेगमेंट की किस कार को मिले कितने बिक्री के आंकड़े:

     

    दिसंबर 2021

    नवंबर 2021

    मासिक ग्रोथ

    वर्तमान मार्केट शेयर (%)

    मार्केट शेयर (% पिछले साल)

    सालाना मार्केट शेयर (%)

    टाटा नेक्सन 

    12899

    9831

    31.2

    27

    15.65

    11.35

    हुंडई वेन्यू

    10360

    7932

    30.61

    21.69

    28.2

    -6.51

    मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा

    9531

    10760

    -11.42

    19.95

    28.06

    -8.11

    महिंद्रा एक्सयूवी300 

    4260

    4005

    6.36

    8.92

    9.1

    -0.18

    किआ सोनेट

    3578

    4719

    -24.17

    7.49

    13.65

    -6.16

    निसान मैग्नाइट

    2653

    2292

    15.75

    5.55

    1.28

    4.27

    टोयोटा अर्बन क्रूज़र

    2359

    2850

    -17.22

    4.93

    4.03

    0.9

    रेनो काइगर

    2117

    2062

    2.66

    4.26

    0

    4.26

    कुल

    47757

    44451

    7.43

    99.79

     

     

     

    • नेक्सन दिसंबर 2021 की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी कार रही। कंपनी पिछले माह इसकी 12,899 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। टाटा की इस एसयूवी कार ने सबसे ज्यादा 31 परसेंट की मासिक ग्रोथ दर्ज की है।
    • इस लिस्ट में हुंडई वेन्यू दूसरे स्थान पर है। कंपनी पिछले माह इसकी 10,360 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। इसकी मासिक ग्रोथ करीब 31 प्रतिशत रही है। हालांकि, दिसंबर 2020 के मुकाबले इसके मार्केट शेयर में 6 परसेंट से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।
    • मारुति अपनी विटारा ब्रेजा कार की केवल 9531 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही है। नवंबर 2021 की तुलना में इस कार की डिमांड में 11 परसेंट की गिरावट देखी गई है। इस साल के अंत में इसका न्यू जनरेशन मॉडल लॉन्च किया जाएगा।

    • महिंद्रा दिसंबर 2021 में एक्सयूवी300 की 4260 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही। इस लिहाज से कंपनी नवंबर 2021 के मुकाबले इसकी 250 से ज्यादा यूनिट्स बेचने में कामयाब रही।
    • किया सोनेट का पिछले माह 3578 यूनिट्स की बिक्री के साथ मार्केट शेयर 7.49 परसेंट का रहा।
    • निसान मैग्नाइट और टोयोटा अर्बन क्रूज़र की पिछले महीने क्रमशः 2653 और 2359 यूनिट्स बिकीं। मैग्नाइट की मासिक ग्रोथ पॉज़िटिव रही, जबकि अर्बन क्रूज़र के सेल्स फिगर में 17 परसेंट की गिरावट देखने को मिली।
    • इस लिस्ट में रेनो काइगर को आखिरी स्थान मिला है। कंपनी इस गाड़ी की 2117 यूनिट्स बेचने में सक्षम रही।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है