• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये खास बात होगी नई मर्सिडीज़ ई-क्लास में, 28 फरवरी को होगी लॉन्च

    भारत में इसे मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास एल नाम से उतारा जा सकता है, इसका व्हीलबेस स्टैंडर्ड ई-क्लास से बड़ा है

    जगदेव
    जगदेव
    Published On फरवरी 01, 2017 16:51 ist
    info icon
    published onFeb 01, 2017 12:44 IST
    last updated onFeb 01, 2017 16:51 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कार कंपनी मर्सिडीज़-बेंज भारतीय कार बाजार में पांचवी जनरेशन की ई-क्लास सेडान उतारने वाली है। इसे 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। सूत्रों से पता चला है कि नई मर्सिडीज़ ई-क्लास का व्हीलबेस पहले से ज्यादा बड़ा होगा। चीन में इसे ‘ई-क्लास एल’ नाम से जाना जाता है। कंपनी की कुछ चुनिंदा डीलरशिपों पर इसकी बुकिंग भी शुरू हो गई है।

    ई-क्लास एल की लम्बाई 5065 एमएम है। व्हीलबेस के मामले में यह एस-क्लास से थोड़ी-बहुत नहीं बल्कि 44 एमएम ज्यादा लंबी है। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध स्टैंडर्ड ई-क्लास के मुकाबले ई-क्लास एल का व्हीलबेस 140 एमएम ज्यादा है।  

    सूत्रों से पता चला है कि लम्बे व्हीलबेस वाली ई-क्लास को खासतौर पर भारत के लिए तैयार किया जा रहा है, यह स्टैंडर्ड ई-क्लास की जगह लेगी। इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी नहीं मिली है। मौजूदा ई-क्लास रेंज में 3.0 लीटर का वी6 डीज़ल इंजन दिया गया है, अटकलें हैं कि पांचवी जनरेशन की ई-क्लास में भी यही इंजन दिया जा सकता है। आने वाले वक्त में नई ई-क्लास में 2.0 लीटर का टर्बो डीज़ल इंजन भी दिया जा सकता है। भारत में नई ई-क्लास में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी आ सकता है।

    ई-क्लास एल में कई एडवांस टेक्नोलॉजी मिलेंगी। इस में टच सेंसेटिव स्टीयरिंग कंट्रोल्स मिल सकते हैं। इसमें टचपैड कंट्रोलर के साथ दो बड़ी 12.3 इंच की स्क्रीन मिलेंगी। इनमें एक वर्चुअल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर होगा, जबकि दूसरी स्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम के लिए होगी। लम्बे व्हीलबेस के कारण पीछे वाले पैसेंजर के लिए अच्छा-खास स्पेस मिलेगा। पीछे वाली सीट तीन भागों में बंटी होगी, इसमें अलग-अलग आर्मरेस्ट मिलेंगे। पीछे वाले पैसेंजर की सुविधा के लिए इस में टैबलेट होल्डर भी आएगा। टैबलेट को वॉइस कमांड देकर इंफोटेंमेंट, क्लाइमेंट कंट्रोल और इंटीरियर लाइटिंग को कंट्रोल किया जा सकेगा।

    भारत में मौजूदा ई-क्लास की कीमत 50 लाख रूपए से शुरू होती है, ज्यादा व्हीलबेस वाली ई-क्लास की कीमत 60 लाख रूपए तक जा सकती है। मिड-साइज लग्ज़री सेगमेंट में इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज, ऑडी ए6 और वोल्वो एस90 से है। ई-क्लास एल के साथ हो सकता है कि कंपनी कीमतों के मामले में ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखाए लेकिन इतना जरूर है कि लग्ज़री और कंफर्ट के मामले में यह काफी आगे होगी।

    अगर इसकी कीमत रेग्लुयर ई-क्लास के मुकाबले 10 से 15 लाख रूपए ऊपर जाती है तो यह करीब 65 लाख रूपए से शुरू होकर 80 लाख रूपए तक जा सकती है।

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज ई-क्लास 2017-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है