• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कंफर्म: भारत में लॉन्च होगी बीएमडब्ल्यू एक्स4

    मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी और रेंज रोवर इवोक को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On मई 02, 2018 19:10 ist
    info icon
    published onMay 02, 2018 19:10 IST
    last updated onMay 02, 2018 19:10 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X4

    बीएमडब्ल्यू ने घोषणा की है कि दूसरी जनरेशन की एक्स4 को भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। भारत में इसे 2019 में पेश किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू कारों की रेंज में इसे एक्स3 और एक्स5 के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी कूपे और रेंज रोवर इवोक से होगा। इसकी कीमत 50 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    BMW X4

    बीएमडब्ल्यू ने जिनेवा मोटर शो-2018 में दूसरी जनरेशन की एक्स4 से पर्दा उठाया था। यह बीएमडब्ल्यू के नए सीएलएआर आर्किटेक्चर प्लेटफार्म पर बेस है। इसी प्लेटफार्म पर नई एक्स3 भी बनी है। नई एक्स4 पहले से करीब 50 किलोग्राम तक कम वज़नी है। इसकी लंबाई 4752 एमएम, चौड़ाई 1918 एमएम और ऊंचाई 1621 एमएम है। यह एक्स3 से 44 एमएम ज्यादा लंबी, 27 एमएम ज्यादा चौड़ी और 55 एमएम कम ऊंची है। इसका व्हीलबेस 2864 एमएम है।

    नई एक्स4 के आगे वाले हिस्से का डिजायन एक्स3 से मिलता-जुलता है। आगे की तरफ बीएमडब्ल्यू की पारंपरिक किडनी ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर ड्यूल-बेरल एलईडी हैडलैंप्स लगे हैं। आगे वाले बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है। इस में बड़ा एयर डैम, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिया गया है। राइडिंग के लिए इस में 19 और 20 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प मिलेगा। इस में कूपे मॉडल वाली रूफलाइन दी गई है, जो पीछे वाले हिस्से में जाकर अच्छे से घुल-मिल जाती है।

    BMW X4

    अब चलते हैं केबिन की तरफ... केबिन का लेआउट भी एक्स3 से मिलता-जुलता है। इस में 6.5 इंच फ्लोटिंग इंफोटेंमेंट डिस्प्ले, थ्री-स्पॉक स्टीयरिंग व्हील और 12.0 इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में फुल-कलर हैड्स-अप डिस्प्ले, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 600 वॉट का हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, पैनारोमिक सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, 8 एयरबैग, ड्राइविंग असिस्टेंस प्लस (ऑप्शनल) और 10.3 इंच इंफोटेंमेंट डिस्प्ले (ऑप्शनल) भी दी जा सकती है।

    BMW X4

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में एक्स3 वाले 2.0 लीटर पेट्रोल और डीज़ल इंजन दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढ़ें : बीएमडब्ल्यू लाई 3-सीरीज का स्पेशल एडिशन

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है