• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन ने शुरू किया कार सर्विस ​फेस्टिवल, मिलेंगे तरह तरह के फायदे

    इस कैंपेन के तहत ग्राहकों को कार सर्विस और केयर पैकेज के तहत आकर्षक डिस्काउंट्स और गिफ्ट्स की पेशकश की जाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 13, 2022 11:36 ist
    info icon
    published onOct 13, 2022 11:36 IST
    last updated onOct 13, 2022 11:36 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    यह सर्विस कैंप 15 अक्टूबर से 15 नवंबर 2022 तक आयोजित किया जाएगा।

    Citroen C3

    • कार केयर ट्रीटमेंट पर 15 प्रतिशत की छूट देगी कंपनी
    • कार एसेसरीज और मर्केंडाइज पर 20 प्रतिशत की सेविंग्स का मिलेगा मौका
    • सर्विस विजिट के दौरान कस्टमर्स को मिलेंगे अश्योर्ड गिफ्ट्स
    • एक्सटेंडेड वारंटी पैकेज पर मिलेंगे फेस्टिव डिस्काउंट्स
    • देश के 20 शहरों में मौजूद सिट्रोएन के ऑथोराइज्ड वर्कशॉप्स पर मिलेंगे ये फायदे 

    सिट्रोएन ने फेस्टिवल सीजन को देखते हुए अपने कस्टमर्स के लिए अपनी वर्कशॉप्स पर एक स्पेशल कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के तहत ग्राहकों को कार सर्विस और केयर पैकेज के तहत आकर्षक डिस्काउंट्स और गिफ्ट्स की पेशकश की जाएगी। इसके अलावा कस्टमर्स की कार का क्वालिफाइड प्रोफेशनल्स द्वारा इंस्पैक्शन भी किया जाएगा। 

    Citroen C5 Aircross

    इस सर्विस फेस्टिवल के दौरान कस्मटमर्स को एक्सटीरियर/इंटीरियर और एंटी रस्ट अंडरबॉडी ट्रीटमेंट जैसे कार केयर ट्रीटमेंट पर 15 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्राहकों को कार एसेसरीज और ऑफिशियल सिट्रोएन मर्केंडाइज पर 20 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। साथ ही कंपनी सर्विस विजिट के लिए आने वाले कस्टमर्स को अश्योर्ड गिफ्ट्स की पेशकश भी करेगी और सी5 एयरक्रॉस एसयूवी और सी3 हैचबैक पर वॉरन्टी एक्सटेंड कराने पर भारी छूट भी देगी।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 की कीमत में पहली बार हुआ इजाफा, देखिए नई प्राइस लिस्ट

    जानकारी के लिए बता दें कि सिट्रोएन सी3 कार की कीमत 5.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि हाल ही में लॉन्च हुई प्रीमियम मिड साइज एसयूवी सी5 एयरक्रॉस फेसलिफ्ट की कीमत 36.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग के दौरान हुई स्पाॅट, 29 सितंबर को उठेगा पर्दा

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है