• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी3 का पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट असल में देता है कितना माइलेज, जानिए यहां

    हमनें सिट्रोएन सी3 के एंट्री लेवल पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट को चलाकर देखा है और ये जानने की कोशिश की है कि ये कार असल में कितना माइलेज देती है।

    सोनू
    सोनू
    published on दिसंबर 16, 2022 18:47 ist
    info icon
    published onDec 16, 2022 18:47 IST
    last updated onDec 16, 2022 18:47 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    Citroen C3

    सिट्रोएन ने सी3 हैचबैक के साथ इसी साल भारत के मास मार्केट सेगमेंट में कदम रखा है। इस कार की कीमत 5.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। यह दो पेट्रोल इंजन ऑप्शनः 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड और 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड में उपलब्ध है। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है जबकि टर्बो इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। आज के इस आर्टिकल में हमनें सिट्रोएन सी3 के 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन को चलाकर देखा है और ये जानने की कोशिश की है कि क्या ये वाकई कंपनी के बताए आंकड़ों के बराबर माइलेज देने में सक्षम है।

    आगे बढ़ने से पहले नजर डालते हैं इसके टेक्निकल स्पेसिफिकेशन परः

    इंजन

    1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल

    पावर

    82पीएस

    टॉर्क

    115एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी

    सर्टिफाइड माइलेज

    19.8किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (सिटी)

    15.18किलोमीटर प्रति लीटर

    टेस्टेड माइलेज (हाईवे)

    20.27किलोमीटर प्रति लीटर

    Citroen C3

    सिटी में सी3 का माइलेज कंपनी के बताए आंकड़ों से काफी कम रहा, हालांकि हाईवे पर यह कंपनी के बताए आंकड़ों के काफी करीब रहा।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 इलेक्ट्रिक को ई सी3 नाम से किया जाएगा लॉन्च

    कार के माइलेज को बेहतर तरीके से समझने के लिए हमने इसे अलग-अलग ड्राइविंग पेटर्न में भी चलाकर देखा, जिसके नतीजे कुछ इस प्रकार रहेः

    माइलेज

    सिटी:हाईवे (50:50)

    सिटी:हाईवे (25:75)

    सिटी:हाईवे (75:25)

     

    17.35किलोमीटर प्रति लीटर

    18.70किलोमीटर प्रति लीटर

    16.19किलोमीटर प्रति लीटर

    अगर आप सी3 कार के 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन को सिटी में ज्यादा चलाते हैं तो इससे आपको करीब 16 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है। वहीं यदि आपक हाईवे पर ज्यादा ड्राइविंग करेंगे तो कार का माइलेज 2.5 किलोमीटर प्रति लीटर के करीब बढ़ सकता है। इसी प्रकार यदि आप हाईवे और सिटी दोनों जगह बराबर गाड़ी चलाते हैं तो आपको इससे करीब 17 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकता है। इस कार का फ्यूल टैंक 30 लीटर का है जिससे ये फुल टैंक में करीब 450-500 किलोमीटर के बीच का सफर तय कर सकती है।

    Citroen C3 rear

    यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि कार का माइलेज सड़क की स्थिति, ड्राइविंग स्टाइल और गाड़ी की कंडिशन पर निर्भर करता है। ऐसे में आपकी गाड़ी का माइलेज हमारे बताए आंकड़ों से अलग भी हो सकता है। यदि आपके पास सिट्रोएन सी3 का 1.2 लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल वर्जन है तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताए आपकी कार कितना माइलेज देती है।

    यह भी पढ़ें: जल्द सिट्रोएन सी3 का नया टॉप वेरिएंट हो सकता है लॉन्च, मिलेंगे कई नए फीचर्स

    यह भी दखेंः सी3 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी3 पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है