• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो डाॅट काॅम व सहयोगी कंपनियों पर महीनेभर में 33 मिलियन विजिटर्स, बना हैवी ट्रैफिक रिकाॅर्ड

    भारी ट्रैफिक का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे कार चालकों को पसीने छूट जाते हैं लेकिन आपको चिन्ता करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि हम रोड ट्रैफिक की नहीं बल्कि आॅनलाइन आॅटोमोबाइल वेबसाइट के हैवी ट्रैफिक की बात कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं देश की सबसे बड़ी आॅटोमोटिव आॅनलाइट वेबसाइट कारदेखो डाॅट काॅम की जिसकी सहयोगी कंपनियों जैसे गिरनारसाॅफ्ट, जिंगव्हील्स डाॅट काॅम, बाईकदेखो डाॅट काॅम और गाड़ीदेखो डाॅट काॅम पर इस अक्टूबर महीने में करीब 33 मिलियन यूजर का भारी ट्रैफिक अंकित हुआ है जो अपने आप में एक रिकाॅर्ड है। इसका मतलब यह है कि केवल एक महीने में 33 मिलियन लोगों ने इन वेबसाइट को सर्च किया है और पढ़ा है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है।

    cardekho
    cardekho
    published on नवंबर 07, 2015 17:08 ist
    info icon
    published onNov 07, 2015 17:08 IST
    last updated onNov 07, 2015 17:08 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    गिरनारसाॅफ्ट की आॅटोमोटिव वेबसाइट पर दिन-ब-दिन पाठकों की संख्या बढ़ती ही जा रही है और यह संख्या पिछले साल के मुकाबले 50 प्रतिशत अधिक है। बात करें कारदेखो डाॅट काॅम की तो इस वेबसाइट पर पिछले महीने के मुकाबले 25.37 प्रतिशत और पिछले साल के मुकाबले 48 प्रतिशत दर्शकों/पाठकों की संख्या में की उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन आंकड़ों ने यह साबित कर दिया है कि क्यों कारदेखो डाॅट काॅम देश की न. 1 और सबसे पसंदीदा आॅटो वेबसाइट है।

    उपर दिए गए इस आंकड़ों को देखकर समझ ही गए होंगे कि किस तरह कारदेखो वेबपोर्टल पर ट्रैफिक बढ़ता जा रहा है।

    इस मौके पर कारदेखो डाॅट काॅम के सीईओ व काॅ-फाउण्डर अमित जैन ने कहा कि ‘दिए गए यह आंकड़े आॅनलाइन आॅटोमोबाइल सेक्टर में कारदेखो डाॅट काॅम की वर्तमान स्थिति को स्पष्ट करते हैं। भारतीय उपभोक्ता हमारी दी गई सर्विस पर विश्वास करते हैं इसलिए ही भारी संख्या में इस वेबसाइट को देखना पसंद करते हैं। बताने की जरूरत नहीं है कि उपभोक्ताओं का यही विश्वास हमें और ऊंचाईयों तक ले जाएगा और हम भी ग्राहकों को बेहतर से बेहतर सर्विस प्रदान करेंगे।’

    दूसरी ओर, कारदेखो मोबाइल एप्प ने भी हैवी ट्रैफिक जुटाने में भारी सफलता हासिल की है। कारदेखो मोबाइल एप्प पर 87 लाख यूजर्स ट्रैफिक मौजूद है जो देश में कारदेखो मोबाइल एप्प की लोकप्रियता को दर्शाता है। मोबाइल ट्रैफिक का यह आंकड़ा पिछले साल अक्टूबर, 2014 के मुकाबले 212 प्रतिशत अधिक है, जो एक रिकाॅर्ड कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

    अधिक पढ़ें

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है