• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ने जारी किया ‘मोनो-मेंटल’ कमर्शियल वीडियो, देगा 'फील द कार' फीचर की जानकारी

      कारदेखो की एप में फील द कार फीचर तो आपने देखा ही होगा। इस फीचर के प्रोमोशन के लिए कारदेखो ने नया कमर्शियल वीडियो जारी किया है। जो बेहद ही नए और गुदगुदाने वाले अंदाज में फील द कार फीचर की खूबियों से आपको रुबरू कराएगा।  

    cardekho
    cardekho
    modified on दिसंबर 30, 2015 10:23 ist
    info icon
    published onDec 29, 2015 20:05 IST
    last updated onDec 30, 2015 10:23 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    कारदेखो की एप में फील द कार फीचर तो आपने देखा ही होगा। इस फीचर के प्रोमोशन के लिए कारदेखो ने नया कमर्शियल वीडियो जारी किया है। जो बेहद ही नए और गुदगुदाने वाले अंदाज में फील द कार फीचर की खूबियों से आपको रुबरू कराएगा।
    एप का यह फीचर मोबाइल पर आपको कार की सभी जानकारी ऐसे देता है मानो आप कार में बैठे हों या उसके सामने खड़े हों। यह फीचर तो खास है ही लेकिन इसकी जानकारी देने वाला वीडियो इससे भी ज्यादा खास है। कारदेखो ने इस वीडियो को किसी एड स्टूडियो में न शूट कराकर खुद के ऑफिस में पूरी टीम के साथ शूट किया है। शूटिंग के अलावा इसकी एडिटिंग, कास्टिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन भी कारदेखो के ऑफिस में ही हुआ है। एड में दिखने वाले मॉडल भी कारदेखो के एंप्लायी हैं। जिन्होंने कारदेखो एप और फील द कार फीचर को तैयार करने में भूमिकाएं निभाई हैं।
    इस वीडियो पर कारदेखो के सीएमओ, एलके. गुप्ता ने कहा कि ‘हम जानते हैं कि भारतीय उपभोक्ता जितनी शिद्दत से अपनी कार से  जुड़े होते हैं और उतनी ही शिद्दत से हमारी टीम आम लोगों के लिए ऐसे फीचर्स और टूल तैयार करती है जो उन्हें कार से जुड़ी बारीक जानकारियां नए और रोचक अंदाज में देती है। हमारा ये वीडियो इसी पहलू को सामने लाता है। हमें पूरा विश्वास है कि फील द कार फीचर तो लोगों को पसंद आएगा ही साथ ही साथ ये वीडियो भी लोगों को गुदगुदाने में कामयाब रहेगा।'
    'फील द कार’ एप  कार की हर तरह की जानकारी 360 डिग्री एंगल पर दी गई है। इसमें इंटीरियर, एक्सटीरियर के साथ ही कार की आवाज बाहर और अंदर कैसी आती है, इसे भी सुना जा सकता है। इसके अलावा कार के फीचर्स को टेक्स्ट और वीडियो के जरिए भी बताया और समझाया गया है। एप में करीब 40 से ज्यादा कार मॉडल की हर जानकारी दी गई है।

    यह भी पढ़ें: गिरनार सॉफ्ट को गूगल प्ले से मिला 'टॉप डेवलपर' का खिताब
     

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है