• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कारदेखो ग्रुप के सस्टेनिबिलिटी कार्निवल ने 1000 से ज्यादा लोगों की जिंदगियों पर इस तरह डाला सकरात्मक प्रभाव

    सस्टेनेबिलिटी कार्निवल के तहत गिरनार फाउंडेशन ने यूनाइटेड नेशंस सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्ड यूएनएसडीजी को अपनाने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दिखाने के लिए कई गतिविधियों का आयोजन किया।

    अमित
    अमित
    published on अप्रैल 19, 2023 15:13 ist
    info icon
    published onApr 19, 2023 15:13 IST
    last updated onApr 19, 2023 15:13 IST
    659 Views
    • Write a कमेंट

    कारदेखो ग्रुप की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) यूनिट गिरनार फाउंडेशन ने ग्रुप के स्थापना दिवस पर सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए एक सप्ताह से अधिक समय तक चलने वाले सस्टेनेबिलिटी थीम वाले कार्निवल की मेजबानी की। कार्निवल का उद्देश्य यूनाइटेड नेशंस के उन 5 सस्टेनेबल डेवलेपमेंट गोल को सपोर्ट करना था जिन्हें कंपनी ने अपनाया है। इनमें अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए यूएनएसडीजी 3, अच्छी शिक्षा के लिए यूएनएसडीजी4, जेंडर इक्वेलिटी यानी लैंगिक समानता के लिए यूएनएसडीजी 5, सस्टेनेबल सिटी एंड कम्यूनिटी के लिए यूएनएसडीजी 11 और क्लाइमेट एक्शन के लिए यूएनएसडीजी 13 शामिल है। फाउंडेशन की ये कोशिश एक डेवलप्ड, सस्टेनेबल और इन्क्लूसिव इडिंया बनाना है। 

    यूएनएसडीजी4 के क्वालिटी एजुकेशन के तहत 120 से ज्यादा वंचित बच्चों को कॉर्पोरेट विजिट कराया। इसका  उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना और बच्चों को करियर लक्ष्य निर्धारित करने में उनकी मदद करना था। क्लाइमेट चेंज के बारे में बताने के लिए फाउंडेशन ने 300 पेड़ों के लिए ‘अडॉप्ट अ प्लांट’ का आयोजन किया और पर्यावरण व उसके बचाव के प्रति जागरुकता के लिए एक नेचर बेस्ड क्विज का भी आयोजन किया। 

    यह भी पढ़ेंः ऑल्टो 800 के साथ 40 साल बाद खत्म हुआ मारुति 800 का भारत में सफर, इसके इतिहास पर डालिए एक नजर

    इसके अलावा फाउंडेशन ने योगा सेशन, फुड ट्रक, राशन और बुक डोनेशन ड्राइव और मानसिक एवं शारीरिक कल्याण और क्वालिटी हेल्थकेयर के लिए एक न्यूट्रिशनिस्ट के साथ बातचीत का सेशन जैसे आयोजन भी किया। साथ ही साफ सुथरे शहर और बेहतर कम्यूनिटी का निर्माण करने की दिशा में एक 2 दिवसीय टकशॉप का भी आयोजन किया गया। इस कार्निवल में 50 से ज्यादा वॉलन्टियर ने भाग लिया जिन्होंने 1000 से ज्यादा जिंदगियों पर एक सकारात्मक प्रभाव डाला।

    यह भी पढ़ेंः गर्मियों में ऐसे करें अपनी कार की केयर, नहीं आएगी कोई परेशानी

    बिजनेस एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट कमिशन ने बैटर बिजनेस, बैटर वर्ल्ड’ नाम से एक रिपोर्ट जारी की जिसमें एसडीजी के साथ जुड़े बिजनेस मॉडल को हाईलाइट किया गया, जिनकी 12 ट्रिलियन यूएस डॉलर का मार्केट तैयार करने की क्षमता है और इनमें फुड एंड एग्रीकल्चर, सिटी, एनर्जी एंड मैटेरियल्स और हैल्थ शामिल है। कारदेखो ग्रुप इन सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल की दिशा में काम करेगा जिससे आने वाली पीढ़ियों को काफी फायदे होंगे।

    इसे लेकर कारदेखो ग्रुप के सीईओ एवं को फाउंडर अमित जैन ने कहा ‘अब सस्टेनिबिलिटी एक ऑप्शन ना रहकर एक जरूरत बन चुकी है। कारदेखो ग्रुप का मानना है कि हमारी हमारे समाज और देश के प्रति कुछ जिम्मेदारियां बनती है। कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी की दिशा में गिरनार फाउंडेशन एक सकारात्मक बदलाव लाएगा। एक बेहतर कल का निर्माण सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के बारे में बराबर से विचार करके ही संभव हो सकता है।’

    अपने विजन को लेकर गिरनार फाउंडेशन की मुखिया पिहु जैन ने कहा कि ‘सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल हमारे सामने आने वाले पर्यावरण और सामाजिक मुद्दों को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे में फुड ट्रक, प्लांट अडोप्शन ड्राइव और कॉर्पोरेट विजिट जैसी पहल शुरू कर हम एक बेहतर कल तैयार करने की दिशा में काम कर रहे हैं। आइए हम सभी के लिए इको फ्रेंडली दुनिया की दिशा में मिलकर काम करना जारी रखें।

    इसके अलावा, गिरनार फाउंडेशन एक ऐसा मंच बनने की कल्पना करता है जिसके माध्यम से व्यवसाय के जरिए समाज में जरूरी योगदान देगा और अपने कर्मचारियों को जिम्मेदार नागरिक बनने का अधिकार देता है जो स्वयंसेवी गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी देंगे।

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है