• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    गर्मियों में ऐसे करें अपनी कार की केयर, नहीं आएगी कोई परेशानी

    गर्मियों में कार की देखभाल करना बेहद जरूरी है, क्योंकि गर्म मौसम कार के कई पार्ट्स जैसे टायर, फ्लूइड और एयर कंडीशनिंग सिस्टम को प्रभावित कर सकता है

    राहुल
    राहुल
    Published On अप्रैल 18, 2023 12:24 ist
    info icon
    published onApr 18, 2023 12:24 IST
    last updated onApr 18, 2023 12:24 IST
    222 Views
    • Write a कमेंट

    Summer Car Care Tips

    गर्मियों के दिनों में कार की मेंटेनेंस को नज़रअंदाज़ करने से कार का माइलेज और एक्सटीरियर पेंट क्वालिटी प्रभावित हो सकती है, इतना ही नहीं कार का कोई भी पार्ट खराब हो सकता है, जिसे ठीक करने में आपका बड़ा खर्चा आ सकता है। इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ कार केयर टिप्स अपनाएं जिससे गर्मियों के सीज़न में आपकी कार सुरक्षित तरीके से चल सके। किन-किन बातों का रखना चाहिए ध्यान, ये हम जानेंगे यहां:

    विंडशील्ड वाइपर को चेक व रिप्लेस करवाएं

    Check and replace windshield wipers

    गर्मियों के दिनों में कार के वाइपर की देखभाल करनी बेहद जरूरी है, क्योंकि धूल-मिट्टी, फूल-पत्तियों और धूप की चमक के कारण विंडशील्ड से दिखना कई बार काफी मुश्किल हो जाता है। समर सीज़न में विंडशील्ड के ब्लेड पर लगे रबर सूख सकते हैं जिससे कार में लगी विंडशील्ड को साफ करना मुश्किल हो सकता है।

    आपका फ्रंट व्यू बिलकुल प्रभावित ना हो, ऐसे में जरूरी है कि आप विंडशील्ड वाइपर को चेक करते रहें और हर सीज़न में इसे एक बार जरूर बदलवा लें। यदि आप कार का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में आप अपनी कार को कवर से ढक सकते हैं, ऐसा करने से विंडशील्ड और वाइपर ब्लेड पर धूल-मिट्टी जमा नहीं होगी।

    केबिन एयर फ़िल्टर चेक करवाएं

    Routine check-up of the cabin air filter

    गर्मियों के दिनों में कार का एयर फिल्टर बैक्टीरिया को वेंट्स में एंटर होने से रोकता है। इसलिए, गर्मियों में गंदे एयर फिल्टर को बदलने पर ध्यान देना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है, अगर ऐसा नहीं करते हैं तो फिर एयर फिल्टर सिटम में खराबी आ सकती है और खराब एयर कंडीशनिंग सिस्टम को ठीक करवाना आपके लिए काफी महंगा पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एयर फिल्टर को बदलवाने की कीमत मॉडल पर निर्भर करती है।

    इन अनावश्यक लागतों से बचने के लिए जरूरी है कि आप अपने केबिन एयर फिल्टर को रेगुलर (हर 12 महीने में या 10,000 किलोमीटर पूरे करने के बाद) बदलवाते रहें, ऐसा करने से आपकी कार के एयर फिल्टर की क्वालिटी मेंटेन रहेगी। एयर फिल्टर की नियमित मेंटेनेंस लंबे समय के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

    टायर प्रेशर की जांच करवाएं

    Check tyre pressure

    सही टायर प्रेशर यह सुनिश्चित करता है कि कार किसी भी मौसम में अच्छी तरह से चल सकती है। टायर में बाहर के तापमान के आधार पर प्रेशर बढ़ता या घटता रहता है। गर्म मौसम के कारण टायर प्रेशर बढ़ सकता है, जिससे टायरों में हवा भर सकती है और वह फट सकते हैं।

    वहीं, टायरों में हवा की कमी से कार का माइलेज खराब हो सकता है, हैंडलिंग प्रभावित हो सकती है और टायर फटने का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए, टायर प्रेशर को मेंटेन रखना बेहद जरूरी है, ऐसा करने से आपकी कार गर्मियों के दौरान भी अच्छी तरह से चल सकेगी।

    ऑयल मेंटेन रखें

    Check and maintain fluids

    तेज गर्मी में में आपकी कार में डले इंजन ऑइल के कारण आग लग सकती है, खासकर तब जब कार में पुराना या खराब ऑयल डला हो। ऐसे में जरूरी है कि अपने कार के इंजन की रेगुलर जांच करवाते रहें और आवश्यकतानुसार उसमें सही ऑयल डलवाएं। इंजन ऑयल लुब्रिकेंट का काम करता है और कार के इंजन को खराब होने से बचाता है, जबकि ऑयल फ़िल्टर तेल से दूषित पदार्थों को हटा देता है।

    आप कार में मौजूद पुराने ऑयल को निकलवाने और ज्यादा गर्मी प्रतिरोधी ऑयल से उसे रिप्लेस करवाने पर भी विचार कर सकते हैं। इसके अलावा पावर स्टीयरिंग, ब्रेक और ट्रांसमिशन यूनिट्स के फ्लूइड लेवल की जांच करवाना भी बेहद जरूरी है। रेगुलर ऑइल बदलवाने से आपका इंजन कई सालों तक स्मूद चल सकता है।

    एयर कंडीशनिंग सिस्टम की जांच करवाएं

    Service the air conditioning system

    कार ओनर अक्सर एसी यूनिट्स को लेकर शिकायत करते रहते हैं कि गर्मियों के दिनों में एसी केबिन को ठंडा करने में बहुत समय लेता है। ऐसा तब होता है जब कार को सीधी धूप में पार्क किया गया हो।

    अगर आप चाहते हैं कि कार का केबिन ठंडा रहे तो कार के एसी सिस्टम की रेगुलर मेंटेनेंस बेहद जरूरी है।

    एयर कंडीशनिंग यूनिट के खराब होने का सबसे मुख्य कारण लो रेफ्रिजरेंट है। यह सिस्टम में कहीं लीक होने के कारण हो सकता है। इसलिए, नियमित रूप से कार के एयर कंडीशनिंग की सर्विसिंग करवाना बेहद महत्वपूर्ण है। एयर कंडीशनिंग की सर्विस में रेफ्रिजरेंट गैस को भरवाना और पूरे सिस्टम की क्लीनिंग करवाना शामिल है, जिससे कार में अच्छी कूलिंग होती रहे और एयरफ्लो प्रभावित ना हो।

    इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप यह टिप्स अपनाएं:

    • कार की विंडोज़ खोल दें जिससे केबिन के अंदर की गर्मी बाहर निकल जाए।
    • एसी के फैन की स्पीड कुछ मिनट के लिए बढ़ा दें।
    • जब एक बार केबिन का तापमान बाहर से मैच करने लगे तब कार की विंडो वापस चढ़ा दें और फिर एसी ऑन करें।

    कार के इंटीरियर को बचाएं

    Protect the car's interior

    कार की लंबी उम्र सुनिश्चित करने और कार की वैल्यू को मेंटेन रखने के लिए जरूरी है कि आप कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों को सूरज की किरणों के हानिकारक प्रभाव से बचाएं। यूवी रेज़ के सीधे संपर्क में आने से कार के इंटीरियर और एक्सटीरियर को नुकसान पहुंच सकता है।

    जितना हो सके अपनी कार को शेड में पार्क करें या फिर आप कार कवर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, ऐसा करने से आपके कार का इंटीरियर गर्मी से बचा रहेगा और स्टीयरिंग व्हील व सीटें भी गर्म नहीं होंगी। हमारी सलाह है कि गर्मियों के दिनों में कार को नुकसान से बचाने और उसे नया जैसा बनाए रखने के लिए आप नियमित रूप से उसकी सफाई और कंडीशनिंग करवाते रहें।

    बैटरी टेस्ट करें

    Test your battery

    कार की बैटरी स्मूद चले इसका सबसे अच्छा तरीका यह है कि उसे साफ रखा जाए। गर्मी के सीजन में जरूरी है कि आप नियमित रूप से अपनी कार की बैटरी अलग करके उसके टर्मिनल को अच्छे से पोंछते रहें। इस दौरान यह जरूर सुनिश्चित करें कि बैटरी सुरक्षित रूप से बंधी हुई हो और सभी कनेक्शन जुड़े हुए हों, ऐसा करने से बैटरी स्मूदली ऑपरेट होगी।

    बैटरी टर्मिनल पर जंग चेक करें, सुनिश्चित करें कि वे गंदगी मुक्त हो और सभी केबल कनेक्शन जुड़े हुए हो। खराब बैटरी के संकेतों में स्लो इंजन क्रैंकिंग, डिम हेडलाइट्स और डैशबोर्ड पर बैटरी वार्निंग लाइट शामिल है।

    गर्मियों के सीजन में कार का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी है जिससे कार अच्छी कंडीशन में चलती रहे। इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अच्छा-ख़ासा ड्राइविंग एक्सपीरिएंस हासिल कर सकते हैं।

    was this article helpful ?

    राहुल
    <p>Being born and brought up in a family that has been a part of the Automotive industry for over seven decades, Rachit has cars in his blood. Four wheelers are his childhood love, and he has grown up playing with bolts and spanners. To add more value to this passion, he studied automobile engineering and even karted at National level competitions.</p> <p>Soon after that, he got into motoring journalism-&nbsp;<em>where began the process of testing and evaluating cars.</em>&nbsp;He has driven a wide range of cars beginning from Tata Nano to the Aston Martins, most of the cars that are currently sold in the Indian car market. &nbsp;Apart from this, he has also done many long road trips, and shall continue to do so.&nbsp;Rachit was one of the first journalists to take a Nano across the Golden Quadrilateral.&nbsp;&nbsp;</p> <div> <div id=":113" style="clear:both;"><img style="height: 8px; width: 20px;" src="https://mail.google.com/mail/u/0/images/cleardot.gif" alt="" /></div> </div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है