• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अब कारदेखो ग्रुप मेडुलेंस के साथ मिलकर लोगों को देगा इमरजेंसी मेडिकल सर्विस

    कारदेखो ग्रुप (CarDekho Group) ने लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए मेडुलेंस (Medulance) सर्विस को अपने ऐप और वेबसाइट में शामिल किया है। मेडुलेंस भारत में ऑनबोर्ड जीपीएस एनेबल्ड एम्बुलेंस सेवा प्रदाता है जिसने शार्क टैंक टीवी शो में अपने आइडिया को पिच किया है। हमारे सीईओ और सह-संस्थापक अमित जैन ने मेडुलेंस कंपनी के फाउंडर के साथ 5 प्रतिशत इक्विटी के बदले में 5 करोड़ रुपये का निवेश करने की डील फाइनल की है।

    स्तुति
    स्तुति
    modified on फरवरी 23, 2023 10:23 ist
    info icon
    published onFeb 23, 2023 10:20 IST
    last updated onFeb 23, 2023 10:23 IST
    683 Views
    • Write a कमेंट

    Amit Jain, CEO and Co-Founder, CarDekho

    कारदेखो ग्रुप (CarDekho Group) ने लोगों को आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए मेडुलेंस (Medulance) सर्विस को अपने ऐप और वेबसाइट में शामिल किया है। मेडुलेंस भारत में ऑनबोर्ड जीपीएस एनेबल्ड एम्बुलेंस सेवा प्रदाता है जिसने शार्क टैंक टीवी शो में अपने आइडिया को पिच किया है। हमारे सीईओ और सह-संस्थापक अमित जैन ने मेडुलेंस कंपनी के फाउंडर के साथ 5 प्रतिशत इक्विटी के बदले में 5 करोड़ रुपये का निवेश करने की डील फाइनल की है।

    CarDekho Emergency Services

    कारदेखो ऐप और वेबसाइट पर मेडुलेंस सर्विस को जोड़ने का उद्देश्य भारत में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या को कम करने में मदद करना है। कारदेखो मोबाइल ऐप के जरिए किसी भी आपात स्थिति में कोई भी व्यक्ति एंबुलेंस को बुक कर सकेगा या फिर इस पर कॉल भी किया जा सकेगा। यह ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे आप अपने स्मार्टफोन पर कैब सर्विस बुक करते हैं।

    यह भी पढ़ें: आखिर क्यों टाटा नैनो की टक्कर से महिंद्रा थार ने मारी पलटी, जानिए यहां

    मेडुलेंस एंबुलेंस सर्विस पूरे भारत के 500 शहरों में मौजूद है।  इस पार्टनरशिप पर बात करते हुए अमित जैन ने कहा कि, “भारत में हर साल सड़क दुर्घटनाओं के कारण सबसे ज्यादा मौतें होती है। ऐसे में अगर घायलों का समय पर अस्पताल पहुंचाकर इलाज हो जाए तो आधे से ज्यादा लोगों की ज़िंदगी बचाई जा सकती है। इस मामले में मेडुलेंस एक अहम भूमिका निभा रही है। एक जिम्मेदार कंपनी के रूप में कारदेखो ने अपने मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर मेडुलेंस को शामिल किया है और यह ग्रुप एक ऐसी सर्विस के बारे में जागरूकता पैदा करने में अपनी भूमिका निभा रहा है जो जीवन बचाने में मदद कर सकती है।”

    मेडुलेंस के सीईओ प्रणव बजाज ने बताया कि, “मेडुलेंस कंपनी की शुरुआत किसी दुर्घटना की स्थिति में लोगों को जल्दी इलाज में मदद करने के उद्देश्य से की गई थी। अब तक हमारे प्रयासों से सैकड़ों लोगों की जान बची है और शार्क अमित जैन की ये पहल मेडुलेंस की पहुंच को और आगे बढ़ाएगी। समय पर एंबुलेंस की उपलब्धता से काफी लोगों का जीवन बच सकता है।”

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है