• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह क्या रहा भारत के ऑटो सेक्टर में खास, पढ़िए टॉप कार न्यूज

    अगर आप किन्हीं कारणों के चलते पिछले सप्ताह की ऑटो सेक्टर की खबरों से रूबरू नहीं हुए तो यहां पढ़िए बीते सप्ताह की टॉप कार न्यूज

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 25, 2021 10:40 ist
    info icon
    published onJan 25, 2021 10:40 IST
    last updated onJan 25, 2021 10:40 IST
    1.7K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अल्ट्रोज आईटर्बो लॉन्च: टाटा अल्ट्रोज का पावरफुल वर्जन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 पीएस की पावर देता है। इसी के साथ कंपनी ने इस टाटा कार का नया टॉप मॉडल एक्सजेड प्लस भी लॉन्च किया गया है। यहां देखिए टाटा अल्ट्रोज आईटर्बो की प्राइस लिस्ट।

    निसान मैग्नाइट का क्रैश टेस्ट रिजल्ट जारी: सब-4 मीटर एसयूवी निसान मैग्नाइट को क्रैश टेस्ट में 4-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। मैग्नाइट का यह क्रैश टेस्ट आसियन एनकैप ने किया था।

    टेस्ला मॉडल वाय को मिली 5-स्टार रेटिंग: मॉडल वाय, टेस्ला की सेकंड मास मार्केट कार है, जिसका प्रोडक्शन 2020 की शुरूआत में शुरू हुआ था। 2021 में अमेरिका में इसका क्रैश टेस्ट किया गया जिसमें पैसेंजर सेफ्टी के लिए मॉडल वाय को 5-स्टार रेटिंग मिली है।

    मारुति जिम्नी का पहला बैच हुआ भारत से एक्सपोर्ट: अंतरराष्ट्रीय मार्केट में सुजुकी जिम्नी का थ्री-डोर वर्जन काफी पॉपुलर है। महिंद्रा थार की तरह यह भी ऑफ-रोड एसयूवी कार है। जल्द ही इसका नया जनरेशन मॉडल भारत में भी लॉन्च किया जाना है। लेकिन इससे पहले भारत से जिम्नी का फर्स्ट बैच विदेश में एक्सपोर्ट किया गया है।

    स्कोडा रैपिड राइडर की फिर हुई वापसी: स्कोडा ने रैपिड का एंट्री लेवल वेरिएंट राइडर फिर से भारत में लॉन्च कर दिया है। यह वेरिएंट पहले से महंगा जरूर है लेकिन अभी भी यह सेगमेंट में सबसे सस्ती कार है।

    Volvo S60 Launched In India At Rs 45.90 Lakh, Deliveries To Begin In March

    लग्जरी कार लॉन्च

    पिछले सप्ताह भारत में कुछ लग्जरी गाड़ियां भी लॉन्च हुई थी जिनके बारे में आप यहां देख सकते हैंः-

    • वोल्वो एस60: वोल्वो ने भारत में एस60 सेडान का लेटेस्ट जनरेशन मॉडल लॉन्च कर दिया है। इसे केवल एक वेरिएंट में पेश किया गया है। यहां देखिए वोल्वो एस60 की प्राइस और फीचर्स की पूरी जानकारी।
    • मर्सिडीज-बेंज जीएलसी 2021: मर्सिडीज ने अपडेट जीएलसी को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसे कुछ नए फीचर के साथ पेश किया गया है। 
    • बीएमडब्ल्यू 3 सीरीज ग्रां लिमोजिन: बीएमडब्ल्यू ने 3 सीरीज का लॉन्ग व्हीलबेस वर्जन भारत में लॉन्च किया है। क्या खासियतें समाई हैं इस बीएमडब्ल्यू कार में, जानिए यहां।
    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है