• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीवायडी इंडिया की सातवी डीलरशिप जयपुर में खुली

    राजस्थान में पहली और भारत में सातवी डीलरशिप है स्काय बीवायडी को स्काय एवोल्यूशन द्वारा मैनेज किया जाएगा।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 29, 2022 20:40 ist
    info icon
    published onSep 29, 2022 19:27 IST
    last updated onSep 29, 2022 20:40 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    भारत में अट्टो 3 इलेक्ट्रिक कार लाॅन्च होने से पहले खुला है कंपनी का ये सातवा नया शोरूम 

    BYD e6

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीवायडी ने ‘SKYY BYD’ नाम से नई डीलरशिप का उद्घाटन किया है। इसका उद्घाटन बीवायडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस डिपार्टमेंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजय गोपालकृष्णन ने SKYY EVolution  के डायरेक्टर अलोप मेहता के साथ किया जबकि कार्यक्रम में कंपनी के कई अन्य सीनियर ऑफिशियल्स भी मौजूद रहे। 

    BYD Jaipur Dealership
    जयपुर के जवाहर सर्किल स्थित ये डीलरशिप 3800 स्क्वायर फीट में फैली है और यहां ईवी चार्जिंग स्टेशन, मल्टी कार डिस्प्ले,ईवी सर्विसेज और कस्टमर लाउंज भी मौजूद है। बेंगलुरू के बाद सितंबर में शुरू होने वाली ये बीवायडी की दूसरी डीलरशिप है। 

    बीवायडी भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में अपनी पकड़ को मजबूत करने और अपने मुकाबले में मौजूद दूसरे इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरर की सीमित संख्या को देखते हुए अपने नेटवर्क का जल्द से जल्द विस्तार कर देना चाहती है। अभी भारत में बीवायडी का एक ही व्हीकल लाॅन्च हुआ है जो ई6 है। 11 अक्टूबर के दिन कंपनी अट्टो 3 को भी लाॅन्च करने की तैयारी कर रही है। 

    यह भी पढ़ेंः बीवायडी अट्टो 3 इलेक्ट्रिक एसयूवी 11 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

    इस मौके पर बीवायडी इंडिया के इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट संजन गोपालकृष्णन ने कहा ‘बीवायडी इंडिया के लिए जयपुर संभाग एक अहम मार्केट में से एक है। राजस्थान में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की मांग भी काफी तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में हम राजस्थान में अपने सफर की शुरूआत करने के लिए काफी उत्सुक भी हैं और कंज्यूमर्स का बेहतर और एडवांस्ड टेक्नोलाॅजी की तरफ रुख करने से काफी खुश भी हैं। हमारा मानना है कि हमारें प्रोडक्ट्स लोगों को काफी पसंद आएंगे ‘।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है