बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.33 करोड़ रुपये
इसे सिंगल वेरिएंट एक्सड्राइव40आई एम स्पोर्ट में पेश किया गया है जिसकी कीमत 1.33 कऱोड़ रुपये (एक्सशोरूम पैन-इंडिया) रखी गई है जो डोनर वेरिएंट से 3 लाख रुपये ज्यादा है।
- Write a कमेंट

2024 फेस्टिवल सीजन के लिए कई कारमेकर्स अपनी कारों के स्पेशल एडिशन उतार रही है जिनमें बीएमडब्ल्यू भी शामिल है। कंपनी ने अपनी बीएडब्ल्यू एक्स7 का कुछ समय के लिए सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है। स्टैंडर्ड मॉडल से कितना अलग है ये स्पेशल एडिशन,जानिए आगे:
एक्सटीरियर में क्या हुए बदलाव
चूंकि ये लिमिटेड एडिशन है इसलिए इसमें कम बदलाव हुए हैं। एक्स7 सिग्नेचर एडिशन में ग्रिल के अंदर क्रोम बार दी गई है और स्वरोव्स्की ग्लास कट क्रिस्टल्स के साथ अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स दी गई है। साथ ही इसमें सैटिन फिनिश और एल्यूमिनियम विंडो बेल्टलाइन के साथ अपडेटेड एलईडी हेडलाइट्स दी गई है। इसके एलईडी लाइट्स में अपडेटेड इंटरनल एलिमेंट्स और क्रोम बार के लिए स्मोक्ड ग्लास इफेक्ट्स दिए गए हैं।

बीएमडब्ल्यू एक्स7 सिग्नेचर एडिशन में दो कलर: तंजानाइट ब्लू और ड्रेविट ग्रे के ऑप्शंस दिए गए हैं।
केबिन अपडेट्स
बीएमडब्ल्यू ने इसके केबिन में भी कम बदलाव किए हैं जिनमें इंस्टरुमेंट पैनल के चारों ओर लैदर,अलाकांट्रा कुशंस और क्रिस्टल डोर पिन शामिल है। इसके केबिन में व्हाइट एंड ग्रे थीम और एंबिएंट एयर पैकेज दिया गया है।
फीचर्स
एक्स7 के सिग्नेचर एडिशन में 14-कलर की एंबिएंट लाइटिंग, एक पैनोरमिक सनरूफ और एक कनेक्टेड स्क्रीन सेटअप (12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9-इंच इंफोटेनमेंट यूनिट) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें 16-स्पीकर हरमन कार्डन म्यूजिक सिस्टम, एक हेड-अप डिस्प्ले और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एयरबैग, एक 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) जैसे फीचर्स दिए गए हैं। साथ ही इसमे एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) के तहत अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ड्राइवर ड्राउजीनेस अलर्ट भी दिया गया है।
पावरट्रेन
मैकेनिकल पार्ट पर इस सिग्नेचर एडिशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बीएमडब्ल्यू एक्स7 में 3-लीटर ट्विन-टर्बो इनलाइन 6-सिलेंडर पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस दिए गए हैं। इसका पेट्रोल वर्जन 386 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है जो चारों पहियों तक पावर पहुंचाता है।
कंपेरिजन
फेसलिफ्ट बीएमडब्ल्यू एक्स7 का मुकाबला ऑडी क्यू7, वोल्वो एक्ससी90 और मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस से है।
यह भी देखेंः बीएमडब्ल्यू एक्स7 ऑन रोड प्राइस














