• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 41.5 लाख रूपए

    यह एक्सड्राइव20डी एम स्पोर्ट से 3 लाख रूपए सस्ती है

    दिनेश
    दिनेश
    modified on अगस्त 01, 2018 18:57 ist
    info icon
    published onAug 01, 2018 18:55 IST
    last updated onAug 01, 2018 18:57 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X1

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स1 एसयूवी का नया वेरिएंट एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट लॉन्च किया है। यह फ्रंट-व्हील-ड्राइव कार है। इसकी कीमत 41.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह ऑल-व्हील-ड्राइव वेरिएंट एक्सड्राइव20डी एम स्पोर्ट से 3 लाख रूपए सस्ती है। एक्सड्राइव20डी एम स्पोर्ट की कीमत 44.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) है।

    BMW X1

    एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट में एक्सड्राइव20डी एम स्पोर्ट वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है, जो 190 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। दोनों वेरिएंट में 8-स्पीड जेडएफ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स लगा है।

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट का बाहरी डिजायन एक्सड्राइव20डी एम स्पोर्ट जैसा ही है। आगे की तरफ बीएमडब्ल्यू की किडनी ग्रिल दी गई है। इस में हाई ग्लोसी फिनिशिंग वाली 16 पट्टियां लगी हैं जो इसे आकर्षक बनाती है। फ्रंट फेंडर पर एम लोगो दिया गया है। इस में साइड स्कर्ट, व्हील आर्च, बॉडी कलर क्लेडिंग, एम स्पोर्ट सस्पेंशन, एम डोर सिल फिनिशिंग और एम लोगो वाली कार-की जैसे फीचर भी मिलेंगे।

    BMW X1

    केबिन में भी एक जैसे फीचर दिए गए हैं। इस लिस्ट में ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एम्बिएंट लाइटिंग, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट स्पोर्ट्स सीटें, ऑटो डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर (आईआरवीएम), 40ः20ः40 अनुपात में बंटी रियर सीट, रियर पार्किंग कैमरा और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर शामिल है।

    BMW X1

    पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए बीएमडब्ल्यू एक्स1 में छह एयरबैग, एबीएस, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल, कॉनर्रिंग ब्रेक कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रन-फ्लेट टायर और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    यह भी पढें : पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी बीएमडब्ल्यू एक्स1 फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है