• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 पेट्रोल लॉन्च, कीमत 37.5 लाख रूपए

    अभी तक यह एसयूवी केवल डीज़ल इंजन में उपलब्ध थी

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अक्टूबर 08, 2018 11:57 ist
    info icon
    published onOct 08, 2018 11:57 IST
    last updated onOct 08, 2018 11:57 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X1

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स1 एसयूवी को पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। एक्स1 एसयूवी के एक्सलाइन वेरिएंट में पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी कीमत 37.50 लाख रूपए है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलए और ऑडी क्यू3 से होगा।

    पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का इंजन लगा है, जो 192 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है। इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है, जो अगले पहियों पर पावर सप्लाई करता है। इसकी टॉप स्पीड 224 किमी प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 7.6 सेकंड का समय लगता है। इसके माइलेज का दावा 15.71 किमी प्रति लीटर है। माइलेज को बेहतर बनाने के लिए इस में ऑटो स्टार्ट-स्टॉप और रिजनरेटिव ब्रेकिंग जैसी फ्यूल-सेविंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

    BMW X1

    इस में डीज़ल वेरिएंट वाले फीचर दिए गए हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है...

    • सेफ्टी: पैसेंजर सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इस में छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, बीए, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट, कॉर्नर ब्रेकिंग कंट्रोल, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, रन-फ्लेट टायर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं।
    • लाइटें: एलईडी हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।
    • इंफोटेंमेंट सिस्टम: 6.5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम लगा है, जो ब्लूटूथ, नेविगेशन और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है।
    • अन्य फीचर: एक्स1 में पैनारोमिक सनरूफ, इंटीरियर एम्बिएंट लाइटिंग, टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर पार्किंग सेंसर, कैमरा, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, लैदर वाला स्टीयरिंग, 40ः20ः40 अनुपात में बंटी रियर सीटें और पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर शामिल हैं।
    • व्हील: 18 इंच के वाई-स्पॉक अलॉय व्हील, 225/50 आर18 सेक्शन टायर के साथ दिए गए हैं।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू एक्स1 एसड्राइव20डी एम स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 41.5 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है