• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहली बार टेस्टिंग के दौरान दिखी बीएमडब्ल्यू एक्स1 फेसलिफ्ट

    मर्सिडीज़ जीएलए और ऑडी क्यू3 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 03, 2018 15:50 ist
    info icon
    published onJul 03, 2018 15:50 IST
    last updated onJul 03, 2018 15:50 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    2015 BMW X1

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 के फेसलिफ्ट अवतार को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे साल के आखिर तक पेश किया जा सकता है। भारत में यह 2019 में लॉन्च होगी। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलए, ऑडी क्यू3 और वोल्वो एक्ससी40 से होगा। इसकी कीमत मौजूदा एक्स1 की कीमत के आसपास होगी। मौजूदा बीएमडब्ल्यू एक्स1 की कीमत 34.50 लाख रूपए से 44.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है।

    BMW X1 Facelift

    कैमरे में कैद हुई अपडेट एक्स1 के आगे और पीछे वाले हिस्से में कई अहम बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ नए हैडलैंप्स दिए गए हैं। हैडलैंप्स का लेआउट बीएमडब्ल्यू की नई एक्स5, एक्स3 और 8-सीरीज कूपे से मिलता-जुलता है। फेसलिफ्ट एक्स1 की फ्रंट ग्रिल और फ्रंट में भी बदलाव हुआ है। ग्रिल का साइज पहले पहले से बड़ा है।

    BMW X1 Facelift

    पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां टेल लैंप्स और रियर बंपर में बंपर में बदलाव हुआ है। बाकी का लेआउट मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कुछ बदलाव केबिन भी नज़र आ सकते हैं।

    2015 BMW X1

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्स1 फेसलिफ्ट में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 190 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। चर्चाएं हैं कि अपडेट एक्स1 में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दिया जा सकता है, जो 252 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। यही इंजन नई एक्स3 एक्सड्राइव30 आई और 3-सीरीज एम सपोर्ट 330आई में भी दिया गया है।

    यह भी पढें : बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी डीज़ल लॉन्च, कीमत 66.50 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है