• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू एक्स-1 पेट्रोल लॉन्च, कीमत 35.75 लाख रूपए

    एस-ड्राइव20आई एक्स-लाइन वेरिएंट को पेट्रोल वर्जन में उतारा गया है

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    Published On मई 15, 2017 20:04 ist
    info icon
    published onMay 15, 2017 20:04 IST
    last updated onMay 15, 2017 20:04 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने अपनी एंट्री लेवल एसयूवी एक्स-1 का पेट्रोल वर्जन लॉन्च किया है, पेट्रोल इंजन की सुविधा एस-ड्राइव20आई एक्स-लाइन वेरिएंट में मिलेगी, इसकी कीमत 35.75 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। वहीं दूसरी ओर कंपनी ने इनलाइन 6-सिलेंडर डीज़ल इंजन वाली एक्स-3 एक्स-ड्राइव30डी एस-एम स्पोर्ट वेरिएंट को भारतीय वेबसाइट से हटा दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही यह शो-रूम में भी नज़र नहीं आएगी।  

    एक्स-1 पेट्रोल में 1998 सीसी क्षमता वाला ट्विन पावर टर्बो 4-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 193.5 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क देता है। इस में 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ऑटोमैटिक स्पोर्ट गियरबॉक्स, लॉन्च कंट्रोल और गियरशिफ्ट पैडल दिए गए हैं। 0 से 100 की रफ्तार पाने में इसे 7.7 सेकंड का समय लगता है। इस में तीन ड्राइव मोड ईकोप्रो, कंफर्ट और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    एक्स-1 पेट्रोल में डीज़ल वर्जन की तरह 6-एयरबैग्स, अटेन्टिव असिस्टेंस, एबीएस के साथ ईबीडी, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल (सीबीसी) फीचर दिए गए हैं, इस के अलावा इस में सर्वोट्रॉनिक स्टीयरिंग असिस्ट, परफॉर्मेंस कंट्रोल डायनामिक पावर स्प्लिट/डायनामिक ब्रेकिंग फंक्शन और 18 इंच के वाई स्पोक अलॉय व्हील भी दिए गए हैं।

    एक्स-1 पेट्रोल से पहले कंपनी ने 3-सीरीज़ और 7-सीरीज़ के नए वेरिएंट लॉन्च किए थे। बात करें पेट्रोल वर्जन की तो बीएमडब्ल्यू भारत में मौजूद अपनी सभी कारों के धीरे-धीरे पेट्रोल वर्जन भी ला रही है, पिछले साल ही कंपनी ने एक्स3 और एक्स5 के भी पेट्रोल वर्जन उतारे थे।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है