• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू लाई पेट्रोल इंजन वाली एक्स3 और एक्स5

    बीएमडब्ल्यू ने एक्स3 और एक्स5 एसयूवी को पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। पेट्रोल इंजन वाली एक्स3 की कीमत 54.90 लाख रूपए और एक्स5 की कीमत 73.50 लाख रूपए है।

    तुषार
    तुषार
    modified on दिसंबर 07, 2016 16:46 ist
    info icon
    published onDec 07, 2016 16:45 IST
    last updated onDec 07, 2016 16:46 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    बीएमडब्ल्यू ने 320आई और 520आई सेडान के बाद अब एक्स3 और एक्स5 एसयूवी को भी पेट्रोल इंजन से लैस कर दिया है। पेट्रोल इंजन वाली एक्स3 की कीमत 54.90 लाख रूपए और एक्स5 की कीमत 73.50 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इन्हें कंपनी के चेन्नई स्थित प्लांट में एसेंबल करके बेचा जाएगा।

    एक्स3 और एक्स5 के वेरिएंट और कीमत

    एक्स3
    वेरिएंट कीमत
    एक्सड्राइव20डी एक्सपीडिशन (डीज़ल) 30.99 लाख रूपए
    एक्सड्राइव20डी एक्सलाइन (डीज़ल) 53.90 लाख रूपए
    एक्सड्राइव28आई एक्सलाइन (पेट्रोल) 54.90 लाख रूपए
    एक्सड्राइव30डी एक स्पोर्ट (डीज़ल) 61 लाख रूपए
    एक्स5
    एक्सड्राइव30डी एक्सपीडिशन (डीज़ल) 67.90 लाख रूपए
    एक्सड्राइव30डी डिजायन प्योर एक्सपीरियंस (डीज़ल) 72.90 लाख रूपए
    एक्सड्राइव35डी डिजायन प्योर एक्सपीरियंस (पेट्रोल) 73.50 लाख रूपए
    एक्सड्राइव30डी डिजायन प्योर एक्सपीरियंस (डीज़ल)(7-सीटर) 76 लाख रूपए
    एक्सड्राइव30डी एम स्पोर्ट (डीज़ल) 78.50 लाख रूपए

    इंजन और फीचर से जुड़ी जानकारी कुछ इस तरह है...

    एक्स3 पेट्रोल

    एक्स3 के पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो इंजन लगा है, जो 245 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है। कंपनी का दावा है कि 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंचने में इसे 6.5 सेकंड लगेंगे। इतना ही वक्त मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी 300 4मैटिक को भी लगता है।

    इसमें बाय-जेनन हैडलाइट के साथ एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, एलईडी फॉग लैंप्स, पैनारोमिक सनरूफ और 2-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें बीएमडब्ल्यू का आई-ड्राइव टच इंफोटेंमेंट सिस्टम, नेविगेशन सपोर्ट और 205 वॉट का 9-स्पीकर वाला साउंड सिस्टम भी मिलेगा।

    एक्स5 पेट्रोल

    एक्स5 के पेट्रोल वेरिएंट में 3.0 लीटर का 6-सिलेन्डर टर्बो इंजन लगा है। इसकी पावर 306 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पाने मे इसे भी 6.5 सेकंड का समय लगता है। एक्सीलेरेशन के मामले में यह एक्स3 एक्सड्राइव28आई के बराबर, जबकि जीएलई400 4मैटिक से करीब 0.5 सेकंड धीमी है।

    इसमें अडेप्टिव एलईडी हैडलाइट, पावर टेलगेट, हीटेड विंग मिरर के साथ इंटीग्रेटेड एलईडी इंडिकेटर और 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं। इसमें आई-ड्राइव टच इंफोटेंमेंट सिस्टम के साथ हारमन कॉर्डन का 600 वॉट वाला 16 स्पीकर साउंड सिस्टम भी लगा है।

    दोनों कारों में 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा दी गई है। अगर एक्स1 और एक्स6 को भी पेट्रोल इंजन में उतारा जाता है तो यही खासियतें इनके पेट्रोल वेरिएंट में भी नज़र आएगी।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    b
    bhaskar jyoti talukdar
    Dec 8, 2016, 8:35:38 AM

    nyc cars,,,... its a awsm application

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है