• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी लॉन्च, कीमत 58.9 लाख रूपए

    मर्सिडीज़ ई-क्लास को देगी टक्कर

    ध्रुव अत्री
    ध्रुव अत्री
    Published On फरवरी 07, 2018 19:44 ist
    info icon
    published onFeb 07, 2018 19:42 IST
    last updated onFeb 07, 2018 19:44 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    BMW 6-Series GT

    बीएमडब्ल्यू ने 6-सीरीज ग्रां टूरर (जीटी) को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 58.9 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बीएमडब्ल्यू कारों की रेंज में इसे 5-सीरीज के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज ई-क्लास से होगा। बीएमडल्यू की भारत में यह पहली कार है जो बीएस-6 मानकों पर बनी है। भारत में बीएस6 उत्सर्जन नियम अप्रैल 2020 से लागू होगा।

    BMW 6-Series GT Launched At Auto Expo 2018

    6-सीरीज जीटी में एक्टिव किडनी ग्रिल दी गई है। इसके दोनों ओर डबल-बेरल अडेप्टिव एलईडी कॉर्नरिंग हैडलैंप्स दिए गए हैं। रूफ को स्वूपिंग लेआउट में रखा गया है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां लिप स्पॉइलर, रैपराउंड एलईडी टेललैंप्स और ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं।

    केबिन में 5-सीरीज वाला डैशबोर्ड दिया है। इस में डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 10.25 इंच फ्रीस्टेंडिंग टचस्क्रीन के साथ दिया गया है। इसके अलावा हैड्स-अप डिस्प्ले, पैनारोमिक सनरूफ, बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले की जैसे फीचर भी इस में दिए गए हैं। इस में चार ड्राइविंग मोड कंफर्ट प्लस, अडेप्टिव, ईको प्रो और स्पोर्ट दिए गए हैं।

    बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 258 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड जेडएफ ऑटो गियरबॉक्स से जुड़ा है। डीज़ल वेरिएंट को साल के आखिर तक लॉन्च किया जाएगा।

    यह भी पढें : मर्सिडीज़ मेबैक एस 650 लॉन्च, कीमत 1.94 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    ध्रुव अत्री
    <p><span>Nobody knows whether he&rsquo;s a car guy or a bike bloke. A consumer of petrol and diesel, electricity sometimes, eater of food and lover of nature in no particular order. Holds a PG Diploma from IIMC Delhi and runs a 2004 Alto, 2009 Hyundai i20, 2014 KTM RC390 and 2017 Ford Figo Aspire with hopes of restoring his father&rsquo;s 1972 Bajaj 150 scooter.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है