• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पहले से कहीं बड़ा और रोमांचक होगा ऑटो एक्सपो द मोटर शो-2016, मेट्रो स्टेशन पर भी मिलेंगे टिकट

    ऑटो एक्सपो- मोटर शो 2016 को बस कुछ ही दिन बचे हैं। आयोजन की तैयारियां अपने आखिरी चरण में हैं। ऑटो एक्सपो के आयोजन से जुड़े संगठनों के मुताबिक इस बार का ऑटो एक्सपो पहले के एक्सपो से कहीं ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा। एक्सपो का आयोजन ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसीएमए), कंफेडेरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफक्चरर्स (सियाम) संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

    cardekho
    cardekho
    published on जनवरी 22, 2016 14:24 ist
    info icon
    published onJan 22, 2016 14:24 IST
    last updated onJan 22, 2016 14:24 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    द मोटर शो-2016 का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट ग्रेटर नोएडा में होगा। इस बार अनुमान है कि ऑटो एक्सपो-मोटर शो 2016 में पांच सार्वजनिक दिनों के दौरान हर दिन लगभग 1.20 से 1.25 लाख दर्शक पहुंचेंगे। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले लगभग 20 फीसदी ज्यादा होगा।बड़े दायरे में होगा आयोजनइंडिया एक्सपो मार्ट में इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। यहां 37240 वर्गमीटर के अतिरिक्त कार्पेट एरिया के साथ 6 विशाल हॉल बनाए गए हैं।  इनडोर प्रदर्शनी स्थल को पिछले संस्करण के 69,000 वर्गमीटर से बढ़ाकर 73,000 वर्गमीटर किया गया है।

    65 से ज्यादा कंपनियां आएंगी

    इस बार 65 से ज्यादा ऑटो कंपनियां इनमें अशोक लीलैंड, ऑडी इंडिया, बीएमडब्ल्यू इंडिया, डैटसन, फिएट इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स, होंडा कार्स इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, इसूजु मोटर्स इंडिया, जैगुआर लैंड रोवर, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, मारुति सुजुकी इंडिया, मर्सिडीज़-बेंज इंडिया, निसान मोटर इंडिया, रेनो इंडिया, स्कानिया इंडिया, एसएमएल इसूजु, टाटा मोटर्स, टोयोटा किर्लोस्कर, वीई कमर्शियल व्हीकल्स, फॉक्सवेगन इंडिया जैसी नामी कार कंपनियों की भागीदारी देखने को मिलेगी।

    टू-व्हीलर श्रेणी में हीरो मोटोकॉर्प, इंडिया यामाहा, महिंन्दा 2 व्हीलर्स, पियाजियो व्हीकल्स, सुजुकी मोटरसाइकल्स इंडिया, ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया, टीवीएस मोटर के अलावा कुछ और कंपनियां अपने नए मॉडल और टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन करेंगे।
    इन कंपनियों के अलावा अबार्थ, बीएमडब्ल्यू मोटोरेड, जीप, डीएसके बेनेली, पोलारिस, इंडियन मोटरसाइकल जैसे नए ब्रांड भी इस बार ऑटो एक्सपो का हिस्सा बनेंगे।

    एक्टिविटी एरिया बढ़ाएगा रोमांच

    पिछली बार की तरह ही इस बार भी विंटेज कार्स के लिए अलग से पवेलियन होगा। इसके साथ ही खास एक्टिविटी एरिया में सेफ्टी राइडिंग, ड्राइविंग सिम्यूलेटर्स जैसी आउटडोर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। हर दिन एनसीआर के सुपरबाइक ग्रुप्स अपनी मोटरसाइकिलों का प्रदर्शन करेंगे। यह ग्रुप सुरक्षित राइडिंग के सुझाव और बाइक चलाने के दौरान सही सेफ्टी उपकरण पहनने के फायदे भी बताएंगे।

    बॉलीवुड कॉर्नर में यादों का झरोखा

    हॉल नंबर 16 में एक बॉलीवुड कॉर्नर भी होगा जिसमें हिंदी फिल्मों में इस्तेमाल की गईं यादगार कारें और बाइक्स रखी जाएंगी। इसी हॉल में  सुपरकार्स और सुपरबाइक्स का पवेलियन भी होगा।
    सियाम के महासचिव विष्णु माथुर ने बताया ‘ऑटो एक्सपो ऑटोमोबाइल उद्योग के सबसे चर्चित मंचों में से एक है। ऑटो एक्सपो इस उद्योग को काफी प्रेरणा प्रदान करता है। इसके जरिये प्रतिभागियों को मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, भविष्य की मोबिलिटी और डिजाइनों में उनके हुनर और ताकत प्रदर्शित करने का मंच मिलता है। आयोजन से जुड़ी टीम ने एक्सपो का संचालन सुगम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है और हर छोटी से छोटी बात पर भी पूरा ध्यान दिया गया है।’

    मेट्रो स्टेशनों पर भी मिलेंगे एंट्री टिकट

    ऑटो एक्सपो-मोटर शो 2016 के टिकिट की बुकिंग  शुरू हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही कुछ मेट्रो स्टेशनों पर भी टिकट खरीदे जा सकेंगे। सप्ताह के दिनों में बिजनेस आवर्स के लिए टिकटों की दरें 650 रुपए (सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक), जनरल पब्लिक आवर्स के लिए 300 रुपए (दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक) और वीकएंड के लिए यह दरें 400 रुपए (सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक) रखी गई हैं।

    इन मेट्रो स्टेशनों पर मिलेंगे टिकट
    1 राजीव चौक
    2 प्रगति मैदान
    3 मंडी हाऊस
    4 जसोला
    5 द्वारका सेक्टर-12
    6 एमजी रोड
    7 बॉटानिकल गार्डन

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है