• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछली बार के मुकाबले ज्यादा बड़ा और शानदार होगा ऑटो एक्सपो- 2016

    ऑटो एक्सपो- द मोटर शो-2016 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह ऑटो एक्सपो 5 से 9 फरवरी तक चलेगा। इसका आयोजन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स (सियाम), ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्स एसोशिएसन ऑफ इंडिया (एसीएमए) और सीआईआई की ओर से संयुक्त रूप से किया जा रहा है। ऑटो शो में इस बार करीब 6 लाख लोगों के आने का अनुमान है। इसे देखते हुए ऑटो एक्सपो 2016 की टैगलाइन ‘बिगर, बैटर और मोर एक्साइटिंग’ रखी गई है। आयोजकों का कहना है कि यह ऑटो-शो पहले से बड़े स्तर पर, बेहतर सुविधाओं के साथ और ज्यादा रोमांचक होगा।

    cardekho
    cardekho
    published on दिसंबर 11, 2015 13:10 ist
    info icon
    published onDec 11, 2015 13:10 IST
    last updated onDec 11, 2015 13:10 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट


     
    सियाम के डिप्टी डायरेक्टर जनरल सुगातो सेन ने कहा कि ‘हमारी कोशिश इस बार ऑटो एक्सपो के स्तर और अनुभव को और ऊपर ले जाने की है। जिसे इसमें भाग लेने वाली कंपनियां और आने वाले दर्शक महसूस कर सकें। हमें उम्मीद है कि हमारी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और हम सफल रहेंगे।’
     
    ऑटो एक्सपो  का आयोजन पिछली बार की तरह दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में किया जाएगा। इस बार डिस्प्ले एरिया 68,000 वर्गमीटर में होगा। जो पिछली बार 62,000 वर्गमीटर था। पिछली बार  ऑटो शो में 55 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इस बार इनकी संख्या 65 को भी पार कर चुकी है।

    मोटर शो में अशोक लेलेंड, ऑडी इंडिया, बीएमडब्लयू इंडिया, डटसन, फिएट इंडिया, फोर्ड इंडिया, जनरल मोटर्स, होंडा कार इंडिया, हुंडई मोटर इंडिया, इसुजु मोटर इंडिया, जगुआर लेंड रोवर, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, मारूति सुजुकी इंडिया, मर्सिडीज बेंज इंडिया, निसान मोटर इंडिया, रेनो इंडिया, टाटा मोटर्स, टोयोटा किरलोसकर मोटर्स व फोक्सवैगन इंडिया आदि अपने प्रोडक्ट व तकनीक का प्रदर्शन करेंगी।  वहीं दोपहिया वाहन कंपनियों में हीरो मोटर कॉर्प, इंडिया यामाहा, महिन्द्रा 2 व्हीलर्स, पियाजिओ व्हीकल, सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया, टीवीएस मोटर कंपनी के अलावा और कई कंपनियां अपने प्रॉडक्ट और टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित करेंगी।
     
    इन ब्रांडों के अलावा कुछ नई कंपनियां अबार्थ, बीएमडब्लयू मोटरॉड, जीप, डीएसके बेनेली, इंडियन मोटरसाइकिल आदि भी शामिल होंगी। इनके अलावा प्रीमियम साइकिल और साइक्लिंग इक्विपमेंट भी यहां देखने को मिलेंगे। लोगों की सुविधा के लिए नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन से इंडिया एक्सपो मार्ट के लिए बसों की फ्री सर्विस भी उपलब्ध होगी। चमचमाती कारों के अलावा यहां लोगों को लज़ीज खाने का स्वाद भी मिलेगा। इसके लिए ताज, रेडिसन समेत कई देसी-विदेशी रेस्त्रां और फूड ब्रांड अपने स्टाल लगाएंगे। इसके लिए एक हजार वर्ग मीटर की जगह रिजर्व रखी गई है।

    ऑटो एक्सपो के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग www.autoexpo-themotorshow.in  और www.bookmyshow.com. पर की जा सकती है। बिजनेस ऑवर्स (सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक ) में एक्सपो का टिकट 650 रूपए का होगा। आम जनता के लिए पब्लिक ऑवर्स (दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक) यह 300 रुपए का होगा। सप्ताहांत में टिकट के लिए 400 रूपए चुकाने होंगे। 31 दिसंबर से पहले 3 से 10 टिकटों की बुकिंग कराने पर ग्राहकों को फ्री होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी। वैसे टिकटों की होम डिलीवरी का शुल्क 75 रूपए रखा गया है। टिकट बुक कराकर उनकी डिलीवरी एक्सपो मार्ट के पार्किंग लॉट में लगे काउंटरों से भी ली जा सकेगी।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है