• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ऑटो एक्सपो-2018 में इसुज़ु की ये कारें आएंगी नज़र

    इस लिस्ट में इसुज़ु के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस के फेसलिफ्ट मॉडल का नाम भी शामिल है

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 03, 2018 14:41 ist
    info icon
    published onJan 03, 2018 14:40 IST
    last updated onJan 03, 2018 14:41 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    ऑटो एक्सपो-2018 का आगाज होने में अब सिर्फ कुछ ही वक्त बचा है। यहां आने वाली नई और अपडेट कारों की लंबी रेंज कार फैंस के रोमांच और उत्साह को बढ़ाएंगी। एक्सपो में मारूति सुज़ुकी, टाटा मोटर्स, होंडा, हुंडई और मर्सिडीज़-बेंज सहित कई कंपनियां हिस्सा लेंगी।  

    Isuzu D-Max V-Cross

    इस सूची में जापान की कंपनी इसुज़ु का नाम भी शामिल है जो ऑटो एक्सपो-2016 में अपनी रेंज पेश करेगी। इसुज़ु का मुख्य आकर्षण होगी फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस, जो टाटा और महिन्द्रा के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक को टक्कर देगी। फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस थाइलैंड और ब्रिटेन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसके अलावा इसुज़ु एमयू-एक्स एसयूवी को भी ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। एमयू-एक्स को कंपनी ने पिछले साल भारत में लॉन्च किया था।

    Isuzu MU-X

    ये तो इसुज़ु की उन कारों की जानकारी जो ऑटो एक्सपो-2018 में नज़र आएंगी। अब हम बात करेंगे फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस से जुड़ी खासियतों के बारे में...

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • आगे वाले हिस्से में बदलाव नज़र आएगा। यहां नए स्मोक्ड एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ दिए गए हैं।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • नए व्हील आएंगे, देखने वाली बात ये होगी कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय मॉडल की तरह 18 इंच के ड्यूल-टोन मशीन व्हील देती है या नहीं।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • थाईलैंड में उपलब्ध फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस में 8 इंच टचस्क्रीन यूनिट दी गई है, जबकि ब्रिटेन में उपलब्ध मॉडल में 9.0 इंच यूनिट दी गई है जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • भारत आने वाली फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस में कंपनी मौजूदा मॉडल वाली 7.0 इंच यूनिट दे सकती है। इस में रियर-व्यू कैमरा के आउटपुट भी जोड़े जा सकते हैं।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को भी अपडेट किया गया है।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • मौजूदा मॉडल में 2.5 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, जो 134 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट मॉडल में ज्यादा पावरफुल 1.9 लीटर डीज़ल का विकल्प भी मिल सकता है। फेसलिफ्ट डी-मैक्स वी-क्रॉस में ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी आ सकता है।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    • वी-क्रॉस की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनी इसके कई वेरिएंट उतार सकती है।

    2018 Isuzu D-Max V-Cross

    यह भी पढें : नए साल से महंगी होंगी इसुज़ु की कारें, चार फीसदी बढ़ेंगे दाम

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस 2015-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग पिकअप ट्रक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है