• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुई ऑडी क्यू8, कीमत 1.33 करोड़ रुपये

    ऑडी क्यू8 देश में कंपनी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है। यह केवल एक वेरिएंट ऑडी क्यू8 55टीएफएसआई पेट्रोल वेरिएंट में उपलब्ध है।

    सोनू
    सोनू
    Published On जनवरी 15, 2020 13:45 ist
    info icon
    published onJan 15, 2020 13:45 IST
    last updated onJan 15, 2020 13:45 IST
    672 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी क्यू8 (Audi Q8) भारत में लॉन्च हो गई है। यह केवल एक वेरिएंट 55टीएफएसआई क्वाट्रो पेट्रोल में उपलब्ध है, इसकी प्राइस 1.33 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय गई है। देश में यह ऑडी की नई फ्लैगशिप एसयूवी है, इसे क्यू7 के ऊपर पोजिशन किया गया है। 

    साइज

     

    ऑडी क्यू8

    ऑडी क्यू7

    लंबाई

    4986 मिलीमीटर

    5052 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1995 मिलीमीटर

    2212 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1705 मिलीमीटर

    1740 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2995 मिलीमीटर

    2994 मिलीमीटर

    ऑडी क्यू8 में 3.0 लीटर बीएस6 टीएफएसआई पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसकी पावर 340 पीएस और टॉर्क 500 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है। 

    यह भी पढ़ें : ऑडी क्यू5 और क्यू7 के घटे दाम, छह लाख रुपये तक सस्ती हुईं ये कारें

    ऑडी क्यू8 के डिजाइन की बात करें तो इसमें आगे की तरफ बड़ी ग्रिल दी गई है, इसके दोनों ओर ऑडी के मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप दिए गए हैं। राइडिंग के लिए इसमें 21 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसके व्हील आर्क भी काफी बड़े हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां कनेक्टेड टेललैंप और ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। 

    यह भी पढ़ें : ऑडी क्यू7 ब्लैक एडिशन हुआ भारत में लॉन्च, केवल 100 कारें ही मिलेंगी

    ऑडी क्यू8 के इंटीरियर में एम्बिएंट लाइटिंग, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल, पावर फ्रंट सीटें और बैंग एंड ओल्फसन साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। पैसेंजर की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए इसमें 8 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटर, लैन डिपार्चर वार्निंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर दिए गए हैं। 

    ऑडी क्यू8 की फीचर लिस्ट में दो टचस्क्रीन सिस्टम को शामिल किया गया है। जिनमें एक इंफोटेमेंट डिस्प्ले के लिए है, जबकि दूसरी क्लाइमेट कंट्रोल सेटिंग के लिए है। इस कार में ऑडी का वर्चुअल कॉकपिट ऑल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है, यह फीचर हाल ही में लॉन्च हुई ए6 में भी दिया गया है। कीमत के मोर्चे पर ऑडी क्यू8 का कंपेरिजन अपकमिंग बीएमडब्ल्यू एक्स6 से है।

    यह भी पढ़ें : 2020 ऑडी ए6 लॉन्च, कीमत 54.2 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    ऑडी क्यू8 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on ऑडी क्यू8 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है