• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ए-3 और क्यू-3 पर ऑडी दे रही है स्पेशल ऑफर

    जर्मन कार कंपनी ऑडी, ए-3 सेडान और क्यू-3 एसयूवी के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई है। इन ऑफर के तहत ए-3 को 4.99 लाख रूपए के डाउन पेमेंट और 4.99 फीसदी की ब्याज़ दर पर खरीदा जा सकता है।

    तुषार
    तुषार
    modified on नवंबर 08, 2016 17:18 ist
    info icon
    published onNov 08, 2016 16:25 IST
    last updated onNov 08, 2016 17:18 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन कार कंपनी ऑडी, ए-3 सेडान और क्यू-3 एसयूवी के लिए स्पेशल ऑफर लेकर आई है। इन ऑफर के तहत ए-3 को 4.99 लाख रूपए के डाउन पेमेंट और 4.99 फीसदी की ब्याज़ दर पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह ऑडी क्यू-3 को 5.99 लाख रूपए के डाउन पेमेंट और 5.99 फीसदी की ब्याज दर पर खरीदा जा सकता है।

    दोनों कारों पर तीन साल की एक्सटेंडेड वारंटी और पहले साल का ऑडी एश्योर इंश्योरेंस भी मिलेगा। इन ऑफर्स के अलावा 1 लाख रूपए का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है।  

    क्यू-3 और ए-3 कंपनी की सबसे अफॉर्डेबल कारें हैं। इनकी कीमत क्रमशः 32 लाख रूपए और 28.5 लाख रूपए (एक्स शो-रूम, मुंबई) है। ए-3 में 1.8 लीटर पेट्रोल और 2.0 लीटर डीज़ल इंजन लगा है। इसके पेट्रोल इंजन की पावर 180 पीएस और टॉर्क 250 एनएम है। डीज़ल इंजन 143 पीएस की पावर और 320 एनएम टॉर्क देता है। ये इंजन 7 और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस हैं।

    क्यू-3 की बात करें तो इसमें 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन लगा है, इसे दो तरह की पावर देने के लिए ट्यून किया गया है। 30 टीडीआई एस एडिशन की पावर 140 पीएस और टॉर्क 320 एनएम का है। 35 टीडीआई में 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क मिलेगा। 35 टीडीआई में ऑडी का ‘क्वाट्रो’ ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा। वहीं 30 टीडीआई केवल फ्रंट व्हील ड्राइव और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है।

    was this article helpful ?

    तुषार
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है