• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये मस्टैंग के और भी पावरफुल अवतार से, सिर्फ 500 कारें ही बनेंगी

    सुपर स्नैक वर्जन की पावर 750 पीएस है, इस वर्जन को शैल्बी नाम की परफॉर्मेंस कंपनी तैयार करती है

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जनवरी 20, 2017 17:26 ist
    info icon
    published onJan 20, 2017 17:26 IST
    last updated onJan 20, 2017 17:26 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    हाल ही नई मस्टैंग और मस्टैंग हाइब्रिड के आने की खबरें सामने आईं थीं। इन्हीं खबरों के बीच मस्टैंग के एक और पावरफुल अवतार से पर्दा उठा है। 750 पीएस पावर वाली इस मस्टैंग को शैल्बी सुपर स्नैक के नाम से जाना जाता है। शैल्बी फोर्ड कारों की पावर ट्यून करने वाली कंपनी है। अमेरिका की नेवादा स्थित यह कंपनी इस साल, 50 साल की हो गई है। इस मौके पर यह सुपर स्नैक का स्पेशल एडिशन ला रही है।

    शैल्बी की ट्यूनिंग फोर्ड मस्टैंग के इंजन से पावर के हर कतरे को निचोड़ लेने वाली होती है। मस्टैंग में लगा 5.0 लीटर का वी-8 इंजन वैसे तो 401 पीएस की पावर देता है, लेकिन शैल्बी की पावर ट्यूनिंग के बाद इसका पावरआउटपुट 670 पीएस पर पहुंच जाता है। अगर इतनी पावर भी आपको कम लगती है तो फिर कंपनी एक सुपरचार्जर लगाती है, जिससे कार सुपर स्नैक की ताकत 750 पीएस पर पहुंच जाती है। इस पावर के साथ कार को 0 से 100 की रफ्तार पाने में महज़ 3.5 सेकंड का वक्त लगता है।      

    हालांकि शैल्बी 50वीं एनिवर्सरी एडिशन वाली महज़ 500 सुपर स्नेक कारें ही तैयार करेगी। बाहरी डिजायन के मामले में शैल्बी ओरिज़नल मस्टैंग में थोड़े-बहुत बदलाव करती है। इस वर्जन में नए डिजायन की ग्रिल, ज्यादा आक्रामक बोनट और नए डिजायन के बंपर दिए जाते हैं, इनके अलावा जीटी की जगह सुपर स्नेक वाली शैल्बी की बैज़िंग दी जाती है, बैज़िंग में यह भी दर्ज रहता है कि ये कौन से नंबर की सुपर स्नैक है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    फोर्ड मस्टैंग 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कूपे कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है