• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    लॉन्च से पहले सामने आई 2020 डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट की झलक, जानिए क्या है खास

    फेसलिफ्ट रेडी-गो की टीज़र इमेज में इसके केवल टॉप पार्ट और नए ब्लू एक्सटीरियर की झलक दिखाई गई है।

    भानु
    भानु
    Published On अप्रैल 27, 2020 18:57 ist
    info icon
    published onApr 27, 2020 18:44 IST
    last updated onApr 27, 2020 18:57 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    • टीज़र इमेज में दिखाए गए नई ग्रिल, ​हेडलैंप, डेटाइम रनिंग लैंप्स और फ्रंट क्वार्टर पैनल पर ब्रांड लोगो 
    • रेडी-गो ​फेसलिफ्ट में नई टचस्क्रीन के साथ दिया जा सकता है नए डिजाइन का डैशबोर्ड
    • बीएस6 0.8 लीटर और 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन का मिलेगा ऑप्शन
    • 10 हजार से लेकर 20 हजार रुपये तक बढ़ सकती है प्राइस

    डैटसन इंडिया (Datsun India) ने रेडी-गो हैचबैक के फेसलिफ्ट वर्जन का ऑफिशियल टीज़र रिलीज़ किया है। इसे कवर समेत टेस्टिंग के दौरान पहले भी देखा जा चुका है। बता दें कि 2016 में लॉन्च हुई रेडी-गो (Redi-Go) को पहली बार फेसलिफ्ट अपडेट दिया जा रहा है। 

    हालांकि, इसमें लंबे साइज़ के डेटाइम रनिंग लैंप के साथ शार्प लुक वाले हेडलैंप को भी देखा जा सकता है। पिछले मॉडल के मुकाबले इसके फेसलिफ्ट मॉडल में ग्रिल के साइज़ को बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा नई डैटसन रेडी-गो में नई ​डिजाइन के ओआरवीएम, फ्रंट क्वार्टर पैनल पर डैटसन की बैजिंग और अपडेेट डिज़ाइन के बड़े व्हील भी दिए गए हैं।

    2020 Datsun redi-GO Facelift Spied, Launch Soon

    टीज़र इमेज में रेडी-गो 2020 (Redi-Go 2020) के इंटीरियर की झलक नहीं दिखाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का फीचर दिया जा सकता है। इसके अलावा इसके डैशबोर्ड और अपहोल्स्ट्री की डिजाइन में भी अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सेफ्टी के लिहाज़ से न्यू डैटसन रेडी-गो (New Datsun Redi-Go) में फ्रंट पैसेंजर एयरबैग का फीचर दिया जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: इस हफ्ते क्या कुछ रहा ऑटो सेक्टर में खास, पढ़ें टॉप-5 कार न्यूज़

    नई रेडी-गो (New RediGo) में बीएस6 नॉर्म्स पर अपग्रेडेड 0.8 लीटर (54पीएस/72एनएम) और 1.0 लीटर (68पीएस/91एनएम) पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलेगा। यही इंजन रेनो क्विड (Renault Kwid) में भी दिए गए हैं जिनके साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। 

    लॉन्च के बाद डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट (Datsun Redi-Go Facelift) की प्राइस में 10,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है। वर्तमान में रेडी-गो की कीमत (RediGo Price) 2.79 लाख रुपये से लेकर 4.37 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) है। बाज़ार में इसका मुकाबला ऑल्टो 800 (Alto 800) और रेनो क्विड से है। 

    यह भी देखें: टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 डैटसन रेडी-गो फेसलिफ्ट, जल्द होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    डैटसन रेडी-गो 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है