• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2019 जीप रैंगलर लॉन्च, कीमत 63.94 लाख रुपये

    रैंगलर 2019 में नया पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है और इसकी कीमत 63.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन इंडिया) रखी गई है। 

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 12, 2019 17:04 ist
    info icon
    published onAug 09, 2019 20:32 IST
    last updated onAug 12, 2019 17:04 IST
    1.9K Views
    • Write a कमेंट

    जीप ने रैंगलर के नए जनरेशन मॉडल को लॉन्च कर दिया है। इससे दुनिया के सामने साल 2017 में पर्दा उठाया गया था। कंपनी ने इसकी स्टाइलिंग में थोड़े बदलाव करते हुए इसकी ऑफ रोडिंग क्षमताओं को बरकरार रखा है।

    भारत में पहलेे की तरह इसका 5 डोर अनलिमिटेड वेरिएंट ही पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसमें नया 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 268 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। भारत में रैंगलर का डीज़ल वेरिएंट उपलब्ध नहीं है। 

    नई रैंगलर में जीप का सेलेक ट्रेक 4x4 ड्राइवट्रेन सिस्टम लो रेंज के गियरबॉक्स के साथ दिया गया है।

    नए अवतार में पेश गई इस कार का साइज़ पहले से बढ़ गया है। यह पहले से 130 मिलीमीटर लंबी, 17 मिलीमीटर चौड़ी और 9 मिलीमीटर लंबी हो गई है। वहीं कार व्हीलबेस 61 मिलीमीटर बढ़ गया है और ग्राउंड क्लीयरेंस भी अब 215 मिलीमीटर का हो गया है। 2019 रैंग्लर में 7-स्लाॅट ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर राउंड शेप वाले एलईडी हैडलैंप्स और नई डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नई टेललैंप और भारी भरकम रियर बंपर दिया गया है। 

    कार के केबिन की बात करें तो इसमें नए डिज़ाइन का डैशबोर्ड दिया गया है जो दिखने में बेहद आकर्षक है। इसके अलावा कार में 7.0 इंच का का कलरफुल मल्टी इंफॉर्मेशन डिस्प्ले, एंड्रायड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी वाला लेटेस्ट 8.4 इंच का जीप यूकनेक्ट टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

    कार में प्रीमियम अहसास बढ़ाने के लिए सॉफ्ट टच वाला ऑल ब्लैक लैदर इंटीरियर दिया गया है। सेफ्टी के लिहाज़ से इसमें एबीएस के साथ ईबीडी, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर, रियर व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम,ट्रैक्शन कंट्रोल और 8 एयरबैग दिए गए हैं।  

    यह भी पढ़ें: मारुति एक्सएल6 की बुकिंग हुई शुरू, 21 अगस्त को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है