• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई ने दिखाई नई सेंटा-फे की झलक

    जिनेवा मोटर शो-2018 में नई सेंटा-फे से पर्दा उठेगा

    रौनक
    रौनक
    Published On फरवरी 02, 2018 12:02 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2018 12:02 IST
    last updated onFeb 02, 2018 12:02 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    Hyundai Santa Fe

    हुंडई ने नई सेंटा-फे के ऑफिशियल स्कैच जारी किए हैं। इसे मार्च में आयोजित होने वाले जिनेवा मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    Hyundai Santa Fe

    चौथी जनरेशन सेंटा-फे को फ्लूडिक स्कल्प्चर 2.0 डिजायन थीम पर तैयार किया गया है। यह पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नज़र आ रही है। आगे की तरफ बड़ी कास्केडिंग ग्रिल दी गई है, इस पर क्रोम का अच्छा-खासा इस्तेमाल हुआ है। ग्रिल के दोनों ओर हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। बॉडी के चारों ओर कर्व लाइनें दी गई हैं जो रैपराउंड टेललैंप्स में जाकर मिल जाती है।

    Hyundai Santa Fe

    नई सेंटा-फे के केबिन और इंजन से जुड़ी जानकारी अभी कंपनी ने साझा नहीं की है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसका इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी पेश कर सकती है।

    Hyundai Santa Fe Facelift

    भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां हुंडई ने ऑटो एक्सपो-2014 में तीसरी जनरेशन की सेंटा-फे को लॉन्च किया था। लेकिन बिक्री के अच्छे आंकड़े ना मिलने की वजह से कंपनी ने इसे 2017 के आखिर में बंद कर दिया था। भारतीय ग्राहकों का रूझान धीरे-धीरे 7-सीटर क्रॉसओवर कारों की तरफ बढ़ रहा है, ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले कुछ सालों में कंपनी चौथी जनरेशन की सेंटा-फे को भारत में उतार सकती है। भारत में इसे इंपोर्ट करके बेचा जा सकता है। इसका मुकाबला नई होंडा सीआर-वी, फॉक्सवेगन टिग्वॉन, स्कोडा कोडिएक, फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है