• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ बीएमडब्ल्यू एक्स1 फेसलिफ्ट का केबिन

    2019 एक्स1 के केबिन में कई अपडेट हुए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अक्टूबर 09, 2018 11:43 ist
    info icon
    published onOct 09, 2018 11:43 IST
    last updated onOct 09, 2018 11:43 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    BMW X1

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 के फेसलिफ्ट अवतार को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान के देखा गया है। इस बार कार के केबिन से जुड़ी जानकारी सामने आई है। फेसलिफ्ट एक्स1 को 2019 के आखिर तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। मौजूदा एक्स1 की कीमत 34.50 लाख रूपए से 44.5 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसका मुकाबला ऑडी क्यू3, वोल्वो एक्ससी40 और मर्सिडीज़-बेंज जीएलए से होगा।

    2019 X1 Interior Spied

    तस्वीरों पर गौर करें तो बाहरी डिजायन की तरह इसके केबिन में भी बदलाव हुए हैं। सबसे बड़ा बदलाव टचस्क्रीन में हुआ है। इस में बड़ी टचस्क्रीन यूनिट दी गई है। इसे सेंटर कंसोल के टॉप पर पोजिशन किया गया है। मौजूदा एक्स1 में 6.5 इंच और 8.8 इंच यूनिट दी गई है।

    Current BMW X1

    इस में नया गियर नोब भी लगा है, जो काफी आकर्षक नज़र आता है। चर्चाएं हैं कि कंपनी इस में ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दे सकती है। इस में नई 3-सीरीज वाली 12.3 इंच यूनिट दी जा सकती है।

    2019 एक्स1 में मौजूदा मॉडल वाले इंजन दिए जा सकते हैं। मौजूदा एक्स1 में 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीज़ल इंजन लगा है। पेट्रोल इंजन की पावर 192 पीएस और टॉर्क 280 एनएम है। यह इंजन 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स से लैस है। डीज़ल इंजन की पावर 190 पीएस और टॉर्क 400 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    बीएमडब्ल्यू एक्स1 2015-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है