English | हिंदी
कैमरे में कैद हुई 2018 इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस
नई डी-मैक्स वी-क्रॉस में एडवांस और प्रीमियम फीचर जोड़े गए हैं
26 Views
- Write a कमेंट

इसुज़ु के लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस के अपडेट वर्जन को भारत की सडकों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे फरवरी में आयोजित होने ऑटो एक्सपो-2018 में लॉन्च किया जाएगा। 2018 इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस दो वेरिएंट में मिलेगी। इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 15 लाख रूपए तक जा सकती है।

यहां देखिए क्या खासियतें समाई हैं 2018 इसुज़ु डी-मैक्स वी-क्रॉस में...

- क्यास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई डी-मैक्स वी-क्रॉस ब्रिटेन और थाइलैंड में उपलब्ध मॉडल से मिलती-जुलती होगी। अपडेट डी-मैक्स वी-क्रॉस के आगे वाले हिस्से का डिजायन पुराने मॉडल से मिलता-जुलता होगा। टॉप वेरिएंट में फॉग लैंप्स की जगह डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी जाएंगी।
- पीछे वाले हिस्से का डिजायन अंतरराष्ट्रीय मॉडल से अलग होगा। इस में नया टेलगेट और क्रोम फिनिशिंग वाला बंपर आएगा। टॉप वेरिएंट में एलईडी ग्राफिक्स वाले टेललैंप्स दिए जा सकते हैं।

- साइड वाले हिस्से का डिजायन का नया होगा।
- केबिन में ऑल-ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री और 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट मिलेगी।

- 7.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड रहेगा, इस में रियर कैमरा के आउटपुट भी मिलेंगे।

- ब्रिटेन में उपलब्ध डी-मैक्स वी-क्रॉस में 9.0 इंच टचस्क्रीन सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करता है। भारत आने वाली 2018 डी-मैक्स वी-क्रॉस में पुराने मॉडल वाला सिस्टम दिया जा सकता है।

- सुरक्षा के लिए इसके टॉप वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ट्रेक्शन कंट्रोल सिस्टम (टीसीएस), ड्यूल एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) ईबीडी और ब्रेक असिस्ट मिलेगा।
- टॉप वेरिएंट में क्रूज़ कंट्रोल भी मिलेगा।
- 2018 डी-मैक्स वी-क्रॉस मौजूदा मॉडल वाला 2.5 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है, जो 134 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क देगा। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध डी-मैक्स वी-क्रॉस में पावरफुल 1.9 लीटर डीज़ल इंजन दिया गया है, जो 164 पीएस की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। यहां 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा गया है।
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














