2018 बीएमडब्ल्यू एक्स6 35आई एम स्पोर्ट लॉन्च, कीमत 94.15 लाख रूपए
एक्स6 35आई एम स्पोर्ट में कुछ कॉस्मेटिक बदलाव हुए हैं
- Write a कमेंट

बीएमडब्ल्यू ने ऑटो एक्सपो-2018 में अपडेट एक्स6 35आई एम स्पोर्ट को लॉन्च किया है। इसकी कीमत 94.15 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका मुकाबाला मर्सिडीज़-बेंज जीएलई, जगुआर एफ-पेस और पोर्श क्यान से होगा।
अपडेट एक्स6 35आई एम स्पोर्ट में आगे की तरफ क्रोम पट्टियों वाली ड्यूल किडनी ग्रिल दी गई है। ग्रिल के दोनों ओर बड़े एलईडी हैडलैंप्स दिए गए हैं। फॉग लैंप्स को बंपर के पास रखा गया है। साइड वाले हिस्से में ध्यान दें तो यहां कूपे जैसी रूफ, बड़े व्हील आर्च, साइड स्कफ प्लेटें और 20 इंच के डबल-स्पॉक एम अलॉय व्हील दिए गए हैं। पीछे की तरफ ट्रेपजोडल टेलपाइट दिए गए हैं।
केबिन का डिजायन पहले जैसा ही है। इस में 14 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और पैसेंजर सीट दी गई है। सीटों पर डाकोटा और नप्पा लैदर का विकल्प रखा गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर 10.25 इंच एमएमआई डिस्प्ले दी गई है। पीछे वाली सीटों पर 9.2 इंच की दो इंटरटेंमेंट स्क्रीन दी गई है, जिन्हें रिमोट से कंट्रोल किया जा सकता है। मनोरंजन के लिए इस में 16 स्पीकर्स वाला 600 वॉट का हारमन कार्डन साउंड सिस्टम दिया गया है।
बीएमडब्ल्यू एक्स6 35आई एम स्पोर्ट में 3.0 लीटर का इन-लाइन 6-सिलेंडर इंजन लगा है, जो 306 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़ा है।
यह भी पढें : नई बीएमडब्ल्यू एम5 लॉन्च, कीमत 1.43 करोड़ रूपए














