• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई रेंज रोवर में आएगा नया वेरिएंट और नई टेक्नोलॉजी

    लैंड रोवर इन दिनों अपनी लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर को अपडेट करने में जुटी हुई है। नई रेंज रोवर को कई बदलाव के साथ-साथ नई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस किया जा रहा है। इसमें एक नया वेरिएंट भी जोड़ा जाएगा।

    अमन
    अमन
    Published On अगस्त 10, 2016 16:06 ist
    info icon
    published onAug 10, 2016 16:06 IST
    last updated onAug 10, 2016 16:06 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    लैंड रोवर इन दिनों अपनी लोकप्रिय एसयूवी रेंज रोवर को अपडेट करने में जुटी हुई है। नई रेंज रोवर को कई बदलाव के साथ-साथ नई एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस किया जा रहा है। इन के अलावा इसमें एक नया वेरिएंट एसवी-ऑटोबायोग्राफी डायनामिक भी जोड़ा जाएगा। नई रेंज रोवर को इस साल के अंत तक यूरोपीय बाज़ार में उतारा जाना है। भारत में इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है।

    एसवी-ऑटोबायोग्राफी डायनामिक वेरिएंट रेंज रोवर के मौजूदा वेरिएंट एसवी-ऑटोबायोग्राफी का ही प्रीमियम अवतार है। इस में कई एडवांस फीचर्स और कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। इसकी ड्राइविंग पहले से ज्यादा आरामदायक और संतुलित होगी। इसके सस्पेंशन सेटअप में बदलाव किए गए हैं। इस वजह से यह एसयूवी मौजूदा वेरिएंट की तुलना में 8 एमएम नीची होगी। स्पोर्टी बनाने के लिए इसके एक्सटीरियर में भी बदलाव किए गए हैं। इन में नया क्रोम क्वॉड टेलपाइप, रेड कलर के ब्रेम्बो ब्रेक्स और कस्टामाइज अलॉय व्हील का विकल्प शामिल है।

    बात करें टेक्नोलॉज़ी की तो इसमें ड्राइवर पैक का विकल्प मिलेगा। इस में शामिल फीचर्स ड्राइवर की सतर्कता, रोड साइन, ब्लाइंड स्पॉट, पीछे चल रहे ट्रैफिक और  गाड़ी की स्पीड पर निगरानी रखेंगे। इसके अलावा इसमें जगुआर लैंड रोवर का नया ‘इनकंट्रोल टच प्रो’ इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

    दमदार परफॉर्मेंस के साथ ही इस आइकॉनिक इंटरनेशनल एसयूवी का केबिन भी शानदार होगा। हमेशा की तरह यहां कई लग़जरी फीचर्स और प्रीमियम अहसास मिलेगा। यही वो खासियते हैं जो रेंज़ रोवर को दुनिया भर की चहेती एसयीवी बनाती हैं।

    यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक अवतार में आ सकती है रेंज रोवर स्पोर्ट कूपे

    was this article helpful ?

    अमन
    <p><span>Bitten by the automobile bug since his childhood days. Aman is an avid auto enthusiast who loves almost anything on wheels. An engineering graduate in Information Technology, Aman has worked as a journalist with DNA Newspaper and done a lot of Car reviews and testing. Further, moving into Public Relations he has worked for auto brands such as Michelin, Shell, Volkswagen- Corporate and Motorsports, Harley Davidson and Jaguar Land Rover. Aman loves both cars &amp; bikes, while he loves doing research on the automotive industry. Writing on auto is something that comes natural to him. He is an auto junkie by heart! &nbsp;</span></p>और देखें

    लैंड रोवर रेंज रोवर 2014-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है