• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेरिस मोटर शो में नजर आएगी जीप की नई ग्रैंड चेरोकी

    पेरिस मोटर शो शुरू होने से पहले ही अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने नई ग्रैंड चेरोकी सम्मिट और एसआरटी से पर्दा हटा दिया है। क्या खास होगा नई चेरोकी सम्मिट और एसआरटी में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    रौनक
    रौनक
    published on सितंबर 29, 2016 12:10 ist
    info icon
    published onSep 29, 2016 12:10 IST
    last updated onSep 29, 2016 12:10 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    पेरिस मोटर शो शुरू होने से पहले ही अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप ने नई ग्रैंड चेरोकी सम्मिट और एसआरटी से पर्दा हटा दिया है। क्या खास होगा नई चेरोकी सम्मिट और एसआरटी में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे...

    शुरूआत करते हैं डिजायन से... डिजायन के मामले में नई ग्रैंड चेरोकी सम्मिट काफी हद तक मौजूदा वर्जन जैसी है। हालांकि इसके अगले हिस्से में कुछ बदलाव किए गए हैं। यहां नए बम्पर के साथ एलईडी फॉगलैंप्स दिए गए हैं। हैडलैंप्स जीप की सिग्नेचर सेवन-स्लॉट ग्रिल से जुड़े हुए हैं। साइड में 5-स्पोक डिजायन वाले 20 इंच के नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।

    केबिन की बात करें तो नई ग्रैंड चेरोकी सम्मिट का इंटीरियर पहले की तुलना में ज्यादा लग्ज़री होगा। केबिन में लगुना लैदर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें दो नए कलर इंडिगो और स्की ग्रे का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा। इसके डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर पैनल पर नप्पा लैदर का इस्तेमाल किया गया है। सीटों पर भी लगुना लैदर देखने को मिलेगी।

    ऐसा ही मामला नई ग्रैंड चेरोकी एसआरटी के साथ भी है। इसके अगले हिस्से में भी कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। अहम बदलाव इसके एयर इनटेक, फॉग लैंप्स और ग्रिल में नजर आएगा। चेरोकी एसआरटी में 6.4 लीटर का वी-8 इंजन लगा है।

    भारत में नई ग्रैंड सम्मिट और एसआरटी को उतारा जाएगा या नहीं, इस बारे में स्थिति अभी साफ नहीं। उम्मीद है यहां इन्हें 2018-19 में उतारा जा सकता है।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप ग्रैंड चेरोकी 2016-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है