• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्यों नई कार के लिए लेना चाहिए लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान, जानिए क्या होते हैं इसके फायदे

    नई कार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान लेना ना केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि आपकी इस मूल्यवान संपत्ति के लिए भी ये एक स्मार्ट डिसीजन है। आपके पास कई इंश्योरेंस ऑप्शन मौजूद हैं, लॉन्ग टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान में काफी सारे फायदे मिलते हैं। इस आर्टिकल में हमने ऐसे प्लान के बेनेफिट, सही एड-ऑन चयन करने, कार इंश्योरेंस क्लेम के लिए टिप्स, और इंश्योरेंस प्लान में रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) शामिल करने के महत्व के बारे में बताया है।

    cardekho
    cardekho
    modified on अगस्त 02, 2023 10:50 ist
    info icon
    published onAug 02, 2023 10:45 IST
    last updated onAug 02, 2023 10:50 IST
    143 Views
    • Write a कमेंट

    नई कार के लिए कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान लेना ना केवल कानूनी रूप से जरूरी है, बल्कि आपकी इस मूल्यवान संपत्ति के लिए भी ये एक स्मार्ट डिसीजन है। आपके पास कई इंश्योरेंस ऑप्शन मौजूद हैं, लॉन्ग टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान में काफी सारे फायदे मिलते हैं। इस आर्टिकल में हमने ऐसे प्लान के बेनेफिट, सही एड-ऑन चयन करने, कार इंश्योरेंस क्लेम के लिए टिप्स, और इंश्योरेंस प्लान में रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) शामिल करने के महत्व के बारे में बताया है।

    लॉन्ग-टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान में आपकी गाड़ी के लिए कई सारे बेनेफिट मिलते हैं। ऐसे प्लान में आपको एक्सटेंडेड कवरेज तो मिलता ही है, साथ ही आपको वित्तीय सुरक्षा के साथ-साथ बार-बार इंश्योरेंस रिन्यू कराने का सिरदर्द भी नहीं रहता है।

    1. कॉस्ट सेविंगः लॉन्ग-टर्म इंश्योरेंस प्लान का सबसे बड़ा फायदा ये है कि इसमें पैसों की बचत होती है। लंबी अवधि का प्लान लेने पर आपको मौजूदा रेट पर प्रीमियम देना होता है और बाजार या पॉलिसी में बदलाव होने पर सालाना प्रीमियम बढ़ने के खर्च से बच सकते हैं।
    2. सुविधा: लॉन्ग-टर्म प्लान में आपको बार-बार एजेंट से डील नहीं करनी पड़ती है, और ना ही हर साल पेपरवर्क और इंश्योरेंस रिन्यूअल का झंझट रहता है। कुल मिलाकर कहें तो आप कई सालों तक इन सभी परेशानियों से बच सकते हैं और लंबी अवधि तक आपको कवरेज मिलता रहेगा।
    3. लगातार कवरेजः लॉन्ग-टर्म प्लान लेने पर आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी समाप्त होने की संभावना नहीं रहती है। आप जितनी अवधि का प्लान लेते हैं आपकी गाड़ी उतने समय तक कवरेज में रहेगी।
    4. नो-क्लेम बोनस (एनसीबी) बेनेफिटः लॉन्ग-टर्म प्लान में कुछ एडिशनल एनसीबी बेनेफिट भी मिलते हैं। अगर आप साल में कोई भी क्लेम नहीं उठाते हैं तो आपको ज्यादा एनसीबी प्रसेंटेज का फायदा मिल सकता है जिससे आपका साल का प्रीमियम कम हो जाएगा।

    सही एड-ऑन का चयन करना कठिन काम है। यहां हमने आपके लिए कुछ टिप्स बताए हैंः

    1. जीरो डेपरीसिएशन कवरः यह एड-ऑन ये सुनिश्चित करता है कि कार के पार्ट्स रिप्लेसमेंट या रिपेयर होने पर बिना कोई डेपरीसिएशन कटे आपको पूरा क्लेम अमाउंट मिले।
    2. इंजन प्रोटेक्शनः पानी जाने से, हाइड्रॉस्टेटिक लॉक या किन्हीं अन्य मैकेनिकल फेलियर से इंजन खराब हो सकता है। इंजन प्रोटेक्शन एड-ऑन ऐसे खर्चों को कवर करता है और आप पर कोई वित्तीय भार नहीं पड़ता है।
    3. पर्सनल एक्सीडेंट कवरः बेसिक इंश्योरेंस कवर आपकी गाड़ी के नुकसान को कवर करता है, जबकि पर्सनल एक्सीडेंट एड-ऑन पैक लेने पर हादसे की स्थिति में ड्राइवर और पैसेंजर के चोट लगे या मृत्यु होने पर वित्तीय सपोर्ट प्रोवाइड करता है।

    कार इंश्योरेंस क्लेम फाइल करना काफी झंझट वाला काम लग सकता है, मगर स्टेप्स को ठीक ढंग से फॉलो किया जाए तो काफी स्मूद तरीके से क्लेम सैटलमेंट हो सकता है। इस बारे में कुछ सुझाव हम आपके साथ आगे शेयर करने जा रहे हैं जो इस प्रकार से है:

    1. रिपोर्टिंग में देरी ना करें: क्लेम प्रक्रिया शुरू करते ही अपने इंश्योरेंस प्रोवाइडर को व्हीकल को हुए नुकसान या दुर्घटना की पूरी जानकारी दें।
    2. डॉक्यूमेंटेशन: क्लेम के जल्द निपटान के लिए पॉलिसी की कॉपी, व्हीकल रजिस्ट्रेशन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस और जरूरी हो तो पुलिस रिपोर्ट जैसे सभी जरूरी कागज अपने साथ रखें।
    3. क्लेम प्रोसेस का पालन करें: क्लेम की प्रक्रियाओं के प्रति जागरूक रहें और अपनी इंश्योरेंस कंपनी के निर्देशानुसार पेपरवर्क और डॉक्यूमेंटेशन को ढंग से जमा कराएं।

    रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) काफी काम की सर्विस है जो आपके कार इंश्योरेंस प्लान में शामिल हो सकती है। इसमें आपको गाड़ी बीच रास्ते में खराब होने या फिर आपातकालीन स्थिति में सड़क पर तुरंत सहायता मिल जाती है। आरएसए क्या होता ये जानिए आगे:

    “यदि आपके इंश्योरेंस प्लान में रोडसाइड असिस्टेंस शामिल है तो आपको गाड़ी खराब होने, टायर पंचर होने, फ्यूल खत्म होने या दूसरी किसी तरह की इमरजेंसी के दौरान 24/7 सपोर्ट दिया जाता है। आरएसए सर्विस में व्हीकल टोईंग, ऑन साइट रिपेयरिंग, फ्यूल डिलीवरी, बैटरी जंप स्टार्ट, और दूसरी सर्विस दी जाती है।”

    अपने नए व्हीकल के लिए लॉन्ग टर्म कॉम्प्रिहेंसिव इंश्योरेंस प्लान-लेना एक समझदारी भरा कदम है, क्योंकि इससे कॉस्ट सेविंग, सुविधा, ऑनगोइंग कवरेज जैसे फायदे मिलते हैं।

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है