• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा एआईजी बदल रही है कार इंश्योरेंस पॉलिसी की परिभाषा, उपभोक्ताओं की सहूलियत के लिए उठा रही है लगातार नए कदम

    इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि आखिर तेजी से डेवलप हो रही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की डिमांड को पूरा करने के लिए, टाटा एआईजी व्हीकल इंश्योरेंस कवरेज का आधुनिकीकरण कैसे कर रही है।   

    अमित
    अमित
    published on अगस्त 01, 2023 17:24 ist
    info icon
    published onAug 01, 2023 17:24 IST
    last updated onAug 01, 2023 17:24 IST
    326 Views
    • Write a कमेंट

    Tata AIG Insurance

    इंश्योरेंस कंपनियां बड़े पैमाने पर कवरेज देने के लिए अपनी पॉलिसियों में बदलाव कर रही हैं, क्योंकि टेक्निकल मोर्चे पर हो रहे सुधार और ग्राहकों की अपेक्षाओं में बदलाव के चलते कार सेक्टर में भी बदलाव देखे जा रहे हैं। इसकी शुरूआत देश की लीडिंग इंश्योरेंस कंपनी टाटा एआईजी ने की है। इस आर्टिकल में आप जानेंगे कि आखिर तेजी से डेवलप हो रही ऑटोमोटिव इंडस्ट्री की डिमांड को पूरा करने के लिए, टाटा एआईजी व्हीकल इंश्योरेंस कवरेज का आधुनिकीकरण कैसे कर रही है। 

    कंपनी ने टेलीमैटिक्स को है अपनाया

    टाटा एआईजी ने टेलीमैटिक्स को अपनाया है, यह एक ऐसी तकनीक है  जो ऑटोमोबाइल्स से रियल टाइम डेटा लेती है। पॉलिसी होल्डर्स, टेलीमैटिक्स डिवाइस या स्मार्टफोन एप्स की मदद से स्पीड, एक्सलरेशन और ब्रेकिंग जैसे ड्राइविंग बिहेवियर को मॉनिटर कर सकते हैं। टाटा एआईजी इस जानकारी का उपयोग यूनीक ड्राइविंग स्टाइल्स के आधार पर पर्सनलाइज्ड इंश्योरेंस स्कीम देने में करती है।

    यूसेज बेस्ड इंश्योरेंस की करती है पेशकश

    टाटा एआईजी ने यूसेज बेस्ड इंश्योरेंस (यूबीआई) को हर तरह के ड्राइवर की अलग अलग जरूरतों को देखते हुए लॉन्च किया था। इस तरीके से ज्यादा पारंपरिक फिक्सड प्लांस के मुकाबले पॉलिसी होल्डर्स अपने व्हीकल के इस्तेमाल के हिसाब से प्रीमियम भर सकते हैं। टाटा एआईजी की ओर से पे-पर-माइल जैसी पॉलिसी की पेशकश की जा रही है, जो उन लोगों की पैसा बचाने में मदद करती है जो कभी-कभी ही व्हीकल का इस्तेमाल करते हैं। 

    कॉम्प्रिहेंसिव इलेक्ट्रिक व्हीकल कवरेज भी देती है कंपनी

    इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए टाटा एआईजी ने ईवी ओनर्स की विशेष जरूरतों को पूरा करने के लिए स्पेशल कवरेज ऑप्शंस तैयार किए हैं। ये इंश्योरेंस पॉलिसियां ​मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल डैमेज के खिलाफ  बैटरी को होने वाले नुकसान की क्षति और चार्जिंग के लिए बुनियादी इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए कवरेज देती है। यहां तक कि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए टाटा एआईजी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए भी इंश्योरेंस की सुविधा दे रही है। 

    सायबर सिक्योरिटी कवरेज 

    एडवांस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोनॉमस फीचर्स से लैस व्हीकल्स के लिए सायबर सिक्योरिटी काफी जरूरी है। इस खतरे को समझते हुए टाटा एआईजी ने सायबर सिक्योरिटी कवरेज की शुरूआत की। इस कवरेज से पॉलिसी होल्डर सायबर अटैक्स से बचे रह सकते हैं। 

    Tata AIG Insurance

    डिजिटल सॉल्यूशंस भी देती है कंपनी


    टाटा एआईजी स्मूद क्लेम प्रोसेस की जरूरत को अच्छे से समझती है। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए कंपनी ने ऑनलाइन क्लेम फिलिंग, रैपिड क्लेम सैटलमेंट और वर्चुअल व्हीकल असेसमेंट जैसी चीजें शुरू की है। टेक्नोलॉजी की मदद से टाटा एआईजी तेजी से और परेशानी मुक्त क्लेम सैटलमेंट करने, ग्राहकों को संतुष्ट करने और क्लेम प्रोसेसिंग के समय को कम करने की सुविधा दे रही है। 

    कस्टमाइज कवरेज के लिए ऐड-ऑन्स 

    टाटा एआईजी समझती है स्टैंडर्ड कवरेज से परे ग्राहकों की कोई और जरूरत भी हो सकती है। ऐसे में कंपनी पॉलिसी होल्डर्स के लिए इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ ऐड ऑन ऑप्शंस की लंबी रेंज की पेशकश भी कर रही है। इन ऐड ऑन में रोडसाइड असिस्टेंस, इंजन प्रोटेक्शन, जीरो डेप्रिसिएशन आदि शामिल है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें से किसी को भी अपनी पॉलिसी में शामिल कर सकते हैं। 

    निष्कर्ष

    ऑटोमोटिव इंडस्ट्री के तेजी से बदलते प्रारूप को देखते हुए ऑटो इंश्योरेंस के क्षेत्र में टाटा एआईजी एक नई क्रांति ला रही है। टेलीमैटिक्स, यूसेज बेस्ड इंश्योरेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के लिए इंश्योरेंस, सायबर सिक्योरिटी कवरेज, क्लेम प्रोसेस के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस और कस्टमाइज कवरेज के लिए ऐड-ऑन्स जैसी चीजों के दम पर कंपनी अपना नाम कर रही है। इनोवेशन के प्रति कंपनी का समर्पण यह गारंटी देता है कि ग्राहकों को पूरा और व्यक्तिगत कवरेज मिले। जो कार ओनर्स टाटा एआईजी को चुनते हैं उन्हें एक शानदार इंश्योरेंस सॉल्यूशन मिलता है जो ना सिर्फ उनके व्हीकल को प्रोटेक्ट करता है बल्कि मन की शांति भी देता है। 

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है